RPSC APO VACANCY 2026: सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले और लॉ में ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए राजस्थान सरकार की तरफ से शानदार अवसर मिलने वाला है. राजस्थान लोक सेवा आयोग RPSC ने हाल ही में सहायक अभियोजन अधिकारी आपो 2026 भर्ती की ऑफिशल नोटिफिकेशन साझा किया है. इस भर्ती के जरिए 371 पदों पर उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी दी जाएगी. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने कानूनी पढ़ाई करी हुई है और सरकारी नौकरी करने के इच्छुक हैं. वह इस खास मौके को अपने हाथ से जाने ना दे. जो उम्मीदवार इस सरकारी नौकरी में आवेदन करना चाहते हैं उनको सबसे पहले rpsc. rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं. जो उम्मीदवार पहली बार इस परीक्षा के लिए आवेदन कर रहे हैं. उन्हें वन टाइम रजिस्ट्रेशन (otr)की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीख
राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 27 मई 2026 को ऑफिशल जारी किया गया है. उम्मीदवार इस सरकारी नौकरी के लिए 8 जून 2026 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. 7 जुलाई 2026 को उम्मीदवार अंतिम बार अप्लाई कर सकते हैं. उम्मीदवारों के लिए वही प्रारंभिक परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 2 सितंबर 2026 को निर्धारित की गई है.
जाने आवेदन करने की योग्यता
यदि आप भारत के नागरिक हैं साथ ही किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आपके पास कानूनी ग्रेजुएशन की डिग्री है तो इस पद के लिए आवेदन करने के योग्य हो जाते हैं. वही उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान साथ ही राजस्थानी संस्कृति बोलियां की सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है. 1 जनवरी 2027 के मुताबिक सामान्य वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों की न्यूनातम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल के बीच निर्धारित की गई है. वही राजस्थान के मूल आरक्षित वर्ग सा, st, obc,ews,mbc के उम्मीदवारों को सरकार के तरफ से अधितकम आयु सीमा में छूट प्रदान करने का प्रावधान किया गया है.
सिलेक्शन प्रोसेस और सैलरी डीटेल्स
सहायक अभियोजन अधिकारी (Assistant prosecution officer-APO )असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफीसर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन तीन स्टेप के जरिए किया जाएगा. पहली परीक्षा क्वालीफाइंग स्क्रीनिंग ऑब्जेक्टिव परीक्षा के आधार पर होगी. जिसमें 70% लॉ के क्वेश्चन और हिंदी अंग्रेजी व्याकरण से जुड़े 30 क्वेश्चन पूछे जाएंगे. मुख्य परीक्षा लॉ पेपर जिसमें 300 अंक निर्धारित किया गया है. भाषा पेपर में 100 अंक होगा. वही अभ्यर्थियों का सिलेक्शन मुख्य परीक्षा में आए हुए अंकों के आधार पर की जाएगी. चयनित उम्मीदवारों की सैलरी सरकार के पे मैट्रिक्स लेवल L-11 के मुताबिक दी जाएगी जिसके अंतर्गत उम्मीदवारों को शानदार सैलरी और पेंशन मेडिकल फैसिलिटी भी दी जाएगी.










