DSSSB RECRUITNENT 2026: सरकारी संस्थान और शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए राजधानी दिल्ली से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की तरफ से शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक श्रेणी में अलग-अलग पदों पर भारती के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन सामने आया है. इस भर्ती के जरिए सरकारी संगठन में 1,979 पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी. ऐसे में सरकारी संस्थान में नौकरी करने का अवसर तलाश रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है. इस आर्टिकल में रिक्रूटमेंट से जुड़ी सारी जानकारी नीचे दिया गया है. ऐसे में अगर आप निर्धारित की हुई प्रक्रिया को पूरा कर पाते हैं, तो बिना देर किए ही नौकरी के लिए आवेदन कर दें.
युवाओं के लिए आवेदन करने से जुड़ी जानकारी
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की तरफ से सारी पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख 16 जून 2026 12:00 बजे दोपहर से शुरू हो जाएगा वहीं एक शुभ उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक अप्लाई कर सकेंगे ऐसे में लाखों उम्मीदवार सरकारी पदों पर आवेदन करेंगे ऐसे में किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी से बचने के लिए आप अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन कर दें.
इन पदों पर मिलेगी युवाओं को सरकारी नौकरी
Advt No. 03.2026 यह भारती का विज्ञापन नंबर है इसके अनुसार दिल्ली सरकार के अलग-अलग पदों पर भारतीय की जानी है चलिए जानते हैं कि कौन से ऐसे महत्वपूर्ण पद हैं जैसे फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री शिक्षा निदेशालय न्यू दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल एनडीएमसी सूचना प्रौद्योगिकी और श्रम विभाग में नौकरी दी जाएगी. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की तरफ से 1979 पदों पर भर्ती की जाएगी और यह शिक्षक पद है. जिनमें से आरक्षित सिट 1,436 है. टीजीटी कंप्यूटर साइंस में 675 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी स्पेशल एजुकेटर प्राइमरी के अनुसार 450 पदों पर युवाओं को नौकरी दिए जाने का ऐलान है. 163 पद टीजीटी स्पेशल एजुकेशन टीचर के लिए नियुक्त किया गया है. डोमेस्टिक साइंस टीचर के लिए 129 पद निर्धारित किया गया है. उसके बाद जूनियर साइंटिफिक अस्सिटेंट डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट सब स्टेशन अप्रेंटिस और इलेक्ट्रिकल ओवरसियर जैसे तकनीकी और वैज्ञानिक पदों पर भर्ती किए जाने का नोटिफिकेशन जारी हुआ है.
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग से आने वाले और ओबीसी ews आने वाले पुरुष उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन शुल्क देना होगा. आवेदन एसबीआई ई पे sbi_e_pay के माध्यम से ही होगा. मतलब आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन है. महिला उम्मीदवारों अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति दिव्यांग और पूर्व सैनिक वर्ग से आने वाली उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की आवेदन शुल्क देने की जरूरत नहीं है.
सैलरी कितनी होगी?
इस नौकरी में चयनित उम्मीदवारों को शानदार राशि दी जाएगी टीजीटी टीचर्स को शुरुआत में 44, 900 से लेकर 1,42,400 पे लेवल 7 के अनुसार दिया जाएगा. उम्मीदवार इस प्रक्रिया की सारी जानकारी dsssb.delhi.gov.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं.










