बैंकिंग सेक्टर में काररीर बनाने का सपना देख रहे कैंडिडेट के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से 7150 पदों पर अप्रेंटिस की वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जो कैंडिडेट बैंकिंग सेक्टर में प्रेक्टिस करना चाहते हैं. उनके लिए यह मौका सुनहरा हो सकता है. आर्टिकल में आप जानेंगे कि एसबीआई अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट 2026 में अप्लाई करने का क्राइटेरिया क्या है? इससे जुड़ी सारी डिटेल इस आर्टिकल में दिया गया है.
SBI APPRENTICE RECRUITMENT 2026
युवाओं को देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में काम करने का अवसर मिलने वाला है. स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया यानी एसबीआई की तरफ से 7150 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की नोटिफिकेशन जारी की गई है. कैंडिडेट 19 मई 2026 से अप्लाई कर सकते हैं. वही आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 है. आवेदन करने की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन है. इस वैकेंसी के जरिए बैंकिंग सेक्टर में कार्य करने के इच्छुक युवाओं के लिए यह बेहतर अवसर होगा. क्योंकि बैंकिंग सेक्टर में किस प्रकार कार्य किया जाता है? सभी प्रकार की जानकारी सीधे कैंडिडेट को सीखने को मिलेगा. ऐसे में उम्मीदवारों के पास अभी पर्याप्त समय है. आवेदन करने के लिए आपको बता दें की 2023 में एसबीआई बैंक ने 6000 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकली थी. एक बार फिर एसबीआई बैंक ने बंपर भर्तियां निकली हैं. ऐसे में कैंडिडेट को इस अवसर का लाभ जरूर उठा लेना चाहिए.
आवेदन करने की प्रक्रिया
एसबीआई अप्रेंट अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है. यदि उम्मीदवार किसी भी सब्जेक्ट से ग्रेजुएट हैं तो वह इस वैकेंसी के लिए एलिजिबल हो जाते हैं. अप्लाई करने वाली उम्मीदवारों की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच में होना चाहिए वही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सरकारी नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में छूट देने का भी प्रावधान है.
आवेदन फीस की राशि
एसबीआई अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट 2026 में EWS OBC से आने वाले उम्मीदवारों को ₹300 एप्लीकेशन फॉर्म की राशि देनी होगी. वही एससी एसटी PWBD और अन्य आरक्षित केटेगरी से आने वाली उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की आवेदन राशि नहीं देनी है.
आवेदन प्रक्रिया
एसबीआई अप्रेंटिस 2026 में उम्मीदवारों का सिलेक्शन ऑनलाइन रिटन एग्जाम के जरिए होगा. एग्जाम एक घंटे की होगी. जिसमें 100 क्वेश्चन आएंगे. 1 क्वेश्चन का एक नंबर मिलेगा. इस एग्जाम में सामान्य और वित्तीय जागरूकता सामान्य अंग्रेजी क्वानटेटिव एप्टीट्यूड और रिजनिंग कंप्यूटर एप्टीट्यूड से जुड़े क्वेश्चन आएंगे. यह सारे सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप पर आधारित होंगे. वही सबसे ज्यादा जरूरी जानकारी यह है कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी. गलत जवाब देने पर एक चौथाई अंक काटने का प्रावधान दिया गया है.
एग्जाम का पैटर्न क्या होगा?
इस एग्जाम को ऑनलाइन कराया जा रहा है. ऑनलाइन एग्जाम को चार हिस्सों में बांटा गया है. हर हिस्से के लिए 15 मिनट का समय निर्धारित किया गया है. सामान्य और वित्तीय जागरूकता से कुल 25 सवाल पूछे जाएंगे. वहीं सामान्य अंग्रेजी में भी 25 क्वेश्चन आएंगे. इसी तरह क्वानटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड से 25 25 सवाल पूछे जाएंगे. वही आरक्षित वर्ग ओबीसी एससी एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को न्यूनतम पासिंग मार्क में 5% छूट देने का भी प्रावधान किया गया है. आगे बता दे आपको की उम्मीदवारों को अपने राज्य के स्थानीय भाषा में परीक्षा देने की सुविधा दी जाएगी जिस भी राज्य से उन्होंने आवेदन किया है .
एसबीआई अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट 2026 में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 15000 स्टाइपेंड भी दिया जाएगा. और यह राशि उनको ट्रेनिंग पीरियड के दौरान तक दी जाएगी . वही जो कैंडिडेट एसबीआई अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट 2026 एग्जाम को पास कर लेते हैं तो वही कैंडिडेट को एसबीआई बैंक में काम करने का मौका मिलेगा. लेकिन वही यह नौकरी परमानेंट नहीं होगी. यह सिर्फ एक ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंदर उनकी भर्ती की जा रही है. ट्रेंनिंग पुरा हो जाने के बाद कैंडिडेट को एसबीआई के तरफ से सर्टईफीकेट भी ऑफर किया जाएगा. इससे भविष्य में उनके लिए बेहतर अवसर मिलेंगे.
आपको बता दे की एसबीआई बैंक से ट्रेनिंग लेने के बाद अप्रेंटिस कैंडिडेट को आगे कई सारे क्षेत्र में फायदे मिल सकते हैं. जैसे कि जूनियर एसोसिएट यानी कि एसबीआई क्लर्क भर्ती में अतिरिक्त आयु सीमा में उनका छूट मिल सकती है.सामान्य और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी से आने वाले लोगों को 1 साल की अतिरिक्त उम्र सीमा में छूट मिलेगी. वहीं ओबीसी उम्मीदवारों को 4 साल और एससी एसटी वर्ग से आने वाली उम्मीदवारों को 6 साल तक की आयु सीमा में अतिरिक्त छूट मिलने की संभावनाएं हैं. वहीं PWBD उम्मीदवारों को इससे भी ज्यादा उम्र सीमा में छूट मिल सकती है.










