नोएडा मामूरा चौक से सेक्टर 59 मेट्रो स्टेशन पर डेली लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या और उसके सॉल्यूशन के संबंध में निवेदन*
आदरणीय अध्यक्ष CAQM
CC
Chairman CPCB, CP GBNDCP Traffic,DM GBN,CEO Noida Authority ,
श्रीमान जी CAQM द्वारा दिल्ली NCR में पॉल्यूशन कम करने के कई प्रयास किया जा रहे हैं परंतु अभी तक उनका ध्यान नोएडा में रोज लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या के प्रति नहीं आया ना ही कदम उठाए गए हैं.जबकि सीपीसीबी द्वारा नोएडा प्राधिकरण का पॉल्यूशन कम करने के लिए 83 करोड़ दिए गए हैं फिर भी इन पैसों का उपयोग ट्रैफिक जाम की समस्या को ठीक करने के लिए काम करने के लिए नहीं किया गया है
मैं आपके संज्ञान में नोएडा मामूरा चौक से सेक्टर 59 मेट्रो स्टेशन पर रोग लगने वाले जाम के संबंध में लाना चाहूंगा समस्या और सॉल्यूशन दोनों बताना चाहूंगा आपसे निवेदन है कृपया संज्ञान लेकर इस पर नोएडा अथॉरिटी ट्रैफिक पुलिस से डिस्कशन करके उचित कार्रवाई करें।
नोएडा 62 मॉडल टाउन गोल चक्कर से रोड नंबर 6 जो सेक्टर 76 होते एक्सप्रेस वे तक जाती है उसे पर शाम के समय भयंकर ट्रैफिक होता है और यहां पर मामूरा चौक से लेकर 59 मेट्रो स्टेशन तक काफी जाम लगता है और इसका बड़ा कारण है 59 मेट्रो स्टेशन के नीचे बना हुआ गलत U turn जिसके कारण पूरा ट्रैफिक प्रभावित होता है इस रोड पर 70% से ज्यादा ट्रैफिक सीधा जाने वाला है और केवल 25 से 30% न्यूटन देता है जिसके कारण दोनों तरफ का ट्रैफिक प्रभावित होता है.
इस संबंध में आज के अमर उजाला की खबर और गूगल मैप की फोटोस भी दे रहा हूं जिसमें देख सकते हैं कितना जाम है।
इस समस्या को ठीक करने के लिए इस यू टर्न को बंद करके ट्रैफिक को सीधा चलाया जा सकता है और जो ट्रैफिक को यू टर्न लेना है वह सेक्टर 61 अंडरपास के ऊपर से U turn लेकर आ सकता है।
इसके लिए अंडरपास की दीवार के ऊपर थोड़ा सा काम और 60 uflex के सामने थोड़ा सा कार्य करना पड़ेगा पर सुबह शाम की ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा क्योंकि तकरीबन 500 मीटर चलने के लिए यहां पर 10 से 15 मिनट लगते हैं , जिससे कि काफी प्रदूषण होता है।जब तक ट्रैफिक जाम की समस्या पर काम नहीं होगा तब तक नोएडा में पॉल्यूशन से छुटकारा नहीं मिले।
और इसी के साथ सेक्टर 59 मेट्रो स्टेशन के नीचे की तरफ जो एक ए रिक्शे ,ऑटो जाम करते उनको भी मेट्रो स्टेशन के नीचे जो सर्विस रोड है वहां शिफ्ट करके में रोड से जाम खत्म किया जा सकता है।
धन्यवाद
अमित गुप्ता
यह भी पढ़ें
सेक्टर ओमीक्रोन-1A में सफाई व्यवस्था सुधार हेतु!
संगठन व चौ0 टिकैत जी की नीतियों कार्यक्रम आदि का प्रचार-प्रसार करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करें
ग्रेटर नोएडा: सेक्टर बीटा 1 मे NPCL द्वारा बहुत बड़ी लापरवाही बरती जा रही है
बीटा-1 सेक्टर की सर्विस रोड बनी मुसीबत, गड्ढों से भरी सड़क पर प्रशासन की अनदेखी से नाराज़ लोग
सेक्टर बीटा 1 में खुलेआम कूड़ा फेंकने पर भड़के निवासी, ₹5000 जुर्माने की मांग
ग्रेटर नोएडा, सेक्टर बीटा-1: ग्रेटर नोएडा में दिशासूचक बोर्ड और बस स्टैंड पोस्टरों से पाटे गए, एक्टिव सिटीजन टीम ने की कार्रवाई की मांग











