ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था को लेकर सख्ती, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Written by: Juhi

Published on:

Edited By:

Saurabh

Follow Us
Join Our WhatsApp Group

ग्रेटर नोएडा- गौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम, सहायक प्रबंधक गौरव भघेल तथा सेनिटरी इंस्पेक्टर सजीव बिधुड़ी ने सेक्टर बीटा-1 एवं रामपुर मार्केट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान RWA महासचिव हरेन्द्र भाटी बताया की सेक्टर बीटा 1 मे सफाई व्यवस्था मे ओर बढ़िया से होनी चाहिए अधिकारियों ने आसवन दिया कि सेक्टर व शहर की सफाई व्यवस्था मे ओर सुधार किया जाएगा अधिकारियों ने सेक्टर बीटा 1 ओर रामपुर मार्केट का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम ने आश्वासन दिया कि सेक्टर बीटा-1 की सफाई व्यवस्था में और सुधार किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वच्छता सुविधाएं मिल सकें।
वहीं, रामपुर मार्केट में दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे इधर-उधर कूड़ा-कचरा न फैलाएं। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति या व्यापारी सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना है, जिसमें आम जनता और व्यापारियों का सहयोग अत्यंत आवश्यक।

RWA महासचिव
हरेन्द्र भाटी

यह भी पढ़ें

सामुदायिक केंद्र बीटा 1 मे RWA बीटा वन के द्वारा संविधान शिल्पी डाक्टर भीम राम अंबेडकर जी के 135 वी जयन्ती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

बीटा-1 सेक्टर की सर्विस रोड बनी मुसीबत, गड्ढों से भरी सड़क पर प्रशासन की अनदेखी से नाराज़ लोग

सेक्टर बीटा 1 में खुलेआम कूड़ा फेंकने पर भड़के निवासी, ₹5000 जुर्माने की मांग

ग्रेटर नोएडा, सेक्टर बीटा-1: ग्रेटर नोएडा में दिशासूचक बोर्ड और बस स्टैंड पोस्टरों से पाटे गए, एक्टिव सिटीजन टीम ने की कार्रवाई की मांग




For Feedback - sachindialive@gmail.com

Related News