भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का जीवन परिचय, BIOGRAPHY INDIAN CRICKETER VIRAT KOHLI

भारतीयों के बीच में क्रिकेट का जुनून सबसे ज्यादा है. भारत में बहुत सारे खेल खेले जाते हैं. लेकिन क्रिकेट के प्रति जो भारतीयों का जुनून है. वह जुनून किसी और खेल में देखने को कम ही मिलता है. आईपीएल हो या वर्ल्ड कप सबकी निगाहें लाइव क्रिकेट देखने के लिए टीवी पर टिक जाती है. इस आर्टिकल में बात आप पढ़ेंगे इंडिया के सबसे फेमस भारतीय क्रिकेटर ऑलराउंडर विराट कोहली के बारे में. कैसे दिल्ली से आने वाला यह लड़का क्रिकेट में अपनी इतनी बड़ी पहचान बना लेते हैं. कुछ समय के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ शादी कर लेते हैं. आज बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के दो बच्चे भी हैं. विराट कोहली की बात करें तो वह भारत में रहते थे. कुछ समय पहले वह लंदन शिफ्ट हो गए हैं, अपनी फैमिली के साथ.

IMAGE CREDIT: VIRAT KOHLI

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं. 5 नवंबर 1988 को विराट कोहली का जन्म दिल्ली मैं हुआ. विराट कोहली के पिता का नाम प्रेम कोहली है. वह क्रिमिनल वकील थे. 2006 में प्रेम कोहली यानी विराट कोहली के पिता का निधन हो गया. उनकी माता का नाम सरोज कोहली है. विराट कोहली के बड़े भाई के बारे में भी सुना होगा बड़े भाई का नाम विकास कोहली है. विराट कोहली की एक बड़ी बहन है, जिनका नाम भावना कोहली है. विराट कोहली पंजाबी हिंदू परिवार से आते हैं.

विराट कोहली की पढ़ाई विशाल भारती पब्लिक स्कूल दिल्ली से शुरुआत हुई. कोहली 5 फीट 9 इंच ऊंचाई है. वह दाएं हाथ से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हैं. विराट कोहली के निक नाम की बात करें तो उनको चीकू, रनमिशन, किंग कोहली के नाम से बुलाया जाता है. विराट कोहली बचपन से ही क्रिकेटर बनना चाहते थे. 9 साल की उम्र में विराट को ने वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी में एडमिशन लेकर अपना प्रैक्टिस जर्नी वहीं से शुरुआत किए. राजकुमार शर्मा कोहली के कोच थे. उन्होंने कोहली के क्रिकेट प्रैक्टिस में अहम भूमिका निभाई. विराट कोहली देखते-देखते जल्द ही अंदर 15 और 17 टीमों जगह बनाने में सफल रहे थे.

राष्ट्रीय स्तर पर कोहली की पहचान

विराट कोहली राष्ट्रीय स्तर की पहचान तब मिली जब वह 2006 में दिल्ली की रणजी टीम के लिए खेलना शुरू किया साथ ही तमिलनाडु के खिलाफ अपने पहले मैच में 10 और 52 रन कोहली ने बनाए थे यहां से उनका राष्ट्रीय स्तर पर खेल की शुरुआत माना जाता है वैसे तो कोहली बहुत समय पहले से ही अपने प्रतिभा क्रिकेट में दिख रहे थे.

IMAGE CREDIT: VIRAT KOHLI

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू

विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ देबू किए. इस डेब्यू मैच में उन्होंने कुल 12 रन बनाए थे. 2010 में विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला टेस्ट डेब्यू किया.

आईपीएल करियर

Royal Challengers Bangalore के साथ 2008 में विराट कोहली ने आईपीएल की शुरुआत की है. विराट कोहली के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड शामिल है. 973 रन कोहली ने 2016 के आईपीएल सीजन में बनाए. कोहली ने यह रिकॉर्ड एक ही सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाकर अपना नाम रिकॉर्ड शामिल की.

व्यक्तिगत जानकारी


विराट कोहली का नाम वैसे तो काफी सारी लड़कियों से जुड़ा लेकिन उनका नाम सबसे ज्यादा अनुष्का शर्मा के साथ जोड़ा गया और 11 दिसंबर 2017 को विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ शादी किया विराट अनुष्का की शादी इटली के तस्कनि में संपन्न हुई. दोनों की शादी हो जाने के बाद विराट और अनुष्का को एक निक नाम विरुषक से भी जाना जाता हैं. दोनों को पावर कपल के तौर पर देखा जाता है.

IMAGE CREDIT: VIRAT KOHLI

अवार्ड्स लिस्ट

2018 राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार. भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित.

2017 पद्मश्री भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित.

विराट कोहली को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए 2013 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

फेन फॉलोइंग

विराट कोहली की फैन फॉलोइंग की बात करें तो इंस्टाग्राम और उनको सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा फॉलो किया जाता है. विराट कोहली अक्सर ऐड में भी दिखा करते हैं. विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर 273 Million लोग फॉलो करते है. आप इस संख्या से अंदाजा लगा सकते हैं कि विराट को लेकर लोगों में कितना प्यार है.

VIRAT KOHLI INSTAGRAM ID

https://www.instagram.com/p/DKdkNwQIQTe/?img_index=2&igsh=MWNxbmU2eHpyZmE1OA%3D%3D

Leave a Comment