बीटा-1 सेक्टर की सर्विस रोड बनी मुसीबत, गड्ढों से भरी सड़क पर प्रशासन की अनदेखी से नाराज़ लोग

Written by: Juhi

Published on:

Edited By:

Saurabh

Follow Us
Join Our WhatsApp Group

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 के बी और सी ब्लॉक की सर्विस रोड की हालत बेहद खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और जलभराव ने इसे खतरनाक बना दिया है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने बदतर हैं कि स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क अब गांवों की सड़कों से भी ज्यादा खराब हो चुकी है।

सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरा हुआ है, जिससे पैदल चलना और वाहन चलाना दोनों ही जोखिम भरा हो गया है। आए दिन लोग इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। आरडब्ल्यूए महासचिव हरेन्द्र भाटी ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। वरिष्ठ प्रबंधक राजेश निम, मैनेजर स्वतंत्र वर्मा तथा सहायक प्रबंधक कुलदीप शर्मा को भी अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मैनेजर स्तर पर भी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शिकायत करने पर अधिकारियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता और समस्या को नजरअंदाज किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ और एसीईओ से मांग की है कि इस मामले का तत्काल संज्ञान लिया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

सेक्टर बीटा वन B व C ब्लॉक की सर्विस रोड की दुर्दशा गाँवो से भी बुरा हाल सड़क में गड्ढे ही गड्ढे वरिष्ठ प्रबंधक राजेश निम जी से शिकायत की मैनेजर Swatantra Verma ji सहायक प्रबंधक कुलदीप शर्मा जी से कई बार शिकायत की जा चुकी है समस्या का समाधान नहीं कराया गया मैनेजर Swatantra Verma जी का कहना है हम अपनी मनमर्जी से कार्य करेंगे आपको जहां शिकायत करनी है कर दीजिये हम तो अपनी मर्ज़ी से कार्य करेंगे कोई आम नागरिक गड्ढों में गिरे या मरे उनको कोई फर्क नही पड़ता इनका ये भी कहना है मुझे कोई फ़र्क नहीं पड़ता आप किसी से शिकायत करे सीईओ साहब ऐसीईओ साहब संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जाए।
RWA महासचिव
हरेन्द्र भाटी
बीटा 1

यह भी पढ़ें

सेक्टर बीटा 1 में खुलेआम कूड़ा फेंकने पर भड़के निवासी, ₹5000 जुर्माने की मांग

ग्रेटर नोएडा, सेक्टर बीटा-1: ग्रेटर नोएडा में दिशासूचक बोर्ड और बस स्टैंड पोस्टरों से पाटे गए, एक्टिव सिटीजन टीम ने की कार्रवाई की मांग

ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढों से बढ़ता खतरा: प्राधिकरण की लापरवाही पर उठे सवाल



For Feedback - sachindialive@gmail.com

Related News