देश के 15वें उपराष्ट्रपति बने सी पी राधाकृष्णन, एक नजर 15वें उपराष्ट्रपति की संपूर्ण जीवन पर, CP RADHAKRISHNAN OATH CEREMONY AND BIOGRAPHY
सी पी राधाकृष्णन को देश का 15वें उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में चुना गया है. सी पी राधाकृष्णन ने शुक्रवार 12 सितंबर 2025 को उपराष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है. देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सी पी राधाकृष्णन को राष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई. विपक्ष उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को हराकर मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में सी पी राधाकृष्णन को यह जीत हासिल हुई है.