Sudhir chaudhary Biography: देश के जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी इंडियन जर्नलिज्म दुनिया का एक जाना माना चेहरा है. देश में पत्रकारिता कर रहे हर एक युवा सुधीर चौधरी को अपना आदर्श मानते हैं. सुधीर चौधरी की न्यूज़ चैनल आज तक दूरदर्शन डीडी न्यूज़ जैसे तमाम बड़े न्यूज़ चैनलों के चेहरा रह चुके हैं. सुधीर चौधरी का जी न्यूज़ पर दिखाए जाने वाला मशहूर DNA डीएनए शो लोगों को ज्यादा पसंद आया था. आज तक पर ब्लैक एंड व्हाइट शो को होस्ट करते थे. सुधीर चौधरी डीडी न्यूज़ चैनल का हिस्सा बन चुके हैं. सुधीर चौधरी डीडी न्यूज़ चैनल पर (Decode with sudhir chaudhary) डिकोड विद सुधीर चौधरी नाम से शो कर रहे हैं.
सुधीर चौधरी का जन्म 12 जून 1972 को होडल पलवल हरियाणा में हुआ था. सुधीर चौधरी की शुरुआती पढ़ाई उनके गांव हरियाणा से हुई है. आगे की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय की आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज से कला संकाय में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त किए हैं. उसके बाद नई दिल्ली से भारतीय जनसंचार संस्थान आईएमसी से पत्रकारिता में डिप्लोमा करते हैं. यहीं से सुधीर चौधरी पत्रकारिता के गुण हासिल करते हैं. सुधीर चौधरी 1993 में ज़ी न्यूज से जुड़कर अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करते हैं.
2012 से सुधीर चौधरी जी न्यूज़ पर एक कार्यक्रम DNA डीएनए शो को होस्ट करते हैं. यह कार्यक्रम भारत के हर एक घर में देखा जाने लगा. इसको दर्शकों से बेहद प्यार मिला. देश का प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल आज तक में सुधीर चौधरी ब्लैक एंड व्हाइट को भी होस्ट कर चुके हैं. जो 2022 से 2025 तक चला हैं. डीडी न्यूज़ में डिकोड विथ सुधीर चौधरी नाम से आने वाले शो को होस्ट कर रहे हैं. डीडी न्यूज़ चैनल की तरफ से सुधीर चौधरी को सालाना 15 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट साइन कराया गया है. भारत में सुधीर चौधरी का नाम सबसे ज्यादा पैसा चार्ज करने वाले पत्रकारों की सूची में शामिल किया जाता है.
सुधीर चौधरी के नेटवर्थ
सुधीर चौधरी के पास बीएमडब्ल्यू ऑडी मर्सिडीज़ जैसे महंगी गाड़ियां है. सुधीर चौधरी की नेटवर्क 22 करोड़ रुपए मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताई जाती है. सुधीर चौधरी को पत्रकारिता में उत्कृष्टता प्रदर्शन के लिए रामनाथ गोयनका सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है. 2003 में सुधीर चौधरी सहारा समूह द्वारा सहारा समय के चैनल में भी कुछ समय तक कार्य कर चुके हैं. उनकी पत्नी का नाम नीति चौधरी है. वह भी पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करती हैं. सुधीर चौधरी शुभंकर मिश्रा के साथ पॉडकास्ट कर चुके हैं. हाल ही में इनका एक नया पॉडकास्ट रिलीज हुआ है. स्मिता प्रकाश के साथ. आप इनके ऑफिशल युटुब चैनल पर जाकर इस पॉडकास्ट को देखा और सुन सकते हैं. जहां सुधीर चौधरी अपने जीवन से जुड़े तमाम पहलुओं पर बातचीत साझा किए हैं.
सुधीर चौधरी से जुड़े पुराने विवाद
सुधीर चौधरी का चेहरा टीवी स्क्रीन पर जितना साफ दिखता है. उस चेहरे के पीछे भी कई उनसे जुड़ी बातें हैं जिसे जानने बाद आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे. सुधीर चौधरी ने 2007 में एक महिला स्कूल टीचर उमा खुराना का फर्जीस्टिंग ऑपरेशन दिखाया था. छानबीन के बाद महिला बेकसूर पाई गई थी. सुधीर चौधरी को गुनहगार ठहराया गया था. इस स्टिंग ऑपरेशन में महिला टीचर उमा खुराना को स्कूल छात्राओं को सेक्स के लिए ग्राहक को पेश करते हुए दिखाया गया था.
यह खबर सुधीर चौधरी एक प्रकाश सिंह नामक रिपोर्टर की मदद से तैयार किए थे. इसको न्यूज़ चैनल पर प्रसारित भी किया गया था. उसके बाद तुर्कमान गेट पर मौजूद सरकारी स्कूल के बाहर बहुत हंगामा खड़ा हुआ था. गुस्साए लोगों ने स्कूली टीचर उमा खुराना को जान से मारने का प्रयास भी किया था. पुलिस ने उमा को गिरफ्तार कर लिया था. यह उनसे जुड़ा हुआ एक विवाद है. जिसमें वहां गुनहगार साबित हुए थे. उनका नवीन जिंदल से भी नाम जुड़ चुका है. साथ ही उनके बताए गए रिपोर्ट से धार्मिक भावनाओं को आहत करने का भी आरोपी लगता रहा है.