स्मृति ईरानी का संपूर्ण जीवन परिचय पढ़ें, एजुकेशन क्वालीफिकेशन नेट इनकम फैमिली बैकग्राउंड राजनीतिक करियर, SMRITI IRANI BIOGRAPHY

SMRITI IRANI BIOGRAPHY: 23 मार्च 1977 को भारत की राजधानी दिल्ली में स्मृति ईरानी का जन्म हुआ था. इनके पिता का नाम अजय कुमार और माता का नाम शिबानी बाग्ची है. पिता पंजाबी और माता बांग्ला असमिया से तालुका रखते हैं. स्मृति ईरानी के पिता छोटे से कोरियर सर्विस चलाया करते थे. स्मृति ईरानी का शादी से पहले स्मृति मल्होत्रा नाम का प्रयोग करती थी.

2001 में स्मृति ईरानी जुबिन ईरानी से लव मैरिज करती हैं. उसके बाद से उनको स्मृति मल्होत्रा के नाम से जाना जाने लगा. स्मृति ईरानी और बिजनेसमैन जुबिन ईरानी के दो बच्चे हैं. बेटे का नाम जौहर और बेटी का नाम जोइश है. स्मृति ईरानी हिंदू धर्म से ताल्लुक रखती है. स्मृति ईरानी के माता-पिता अलग-अलग गोत्र से आते थे. ऐसे में उनको अपने माता-पिता की संस्कृति से काफी कुछ सीखने को मिला था.

स्मृति ईरानी की एजुकेशन क्वालीफिकेशन

स्मृति ईरानी की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से पूरी हुई है. उनकी स्कूली शिक्षा होली चाइल्ड ऑक्सीजन स्कूल से नई दिल्ली से संपन्न हुई है. आगे की पढ़ाई 1994 में दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल आफ ओपन लर्निंग से बीकॉम की पढ़ाई पूरी कर रही थी. लेकिन बीकॉम के फर्स्ट ईयर में ही पढ़ाई छोड़ दी थी. समृति ईरानी आज भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक मानी जाती है. स्मृति की शुरुआती जीवन राजनीति से दूर रही है.

उनका पूरा परिवार सामान्य मध्य वर्ग के परिवार से ताल्लुक रखता है. ऐसे में स्मृति ईरानी का राजनीति में इतना बड़ा करना बिना किसी भी राजनीतिक सपोर्ट से अपने आप में एक बड़ी बात है. सभी को मालूम है की स्मृति ईरानी राजनीति में आने से पहले टीवी सीरियल में काम करती थी. वह पहले से ही इस सीरियल की वजह से भारत के हर घर में फेमस थी. 2003 में स्मृति ईरानी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होती है. 2003 से अभी तक राजनीति में पूर्ण रूप से भूमिका निभा रही है.

स्मृति ईरानी के राजनीतिक करियर

स्मृति ईरानी 2019 में अमेठी सीट से चुनाव लडी थी. राहुल गांधी को हरा देती है. 2024 में समृद्धि ईरानी कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा से हार जाति है. अमेठी सीट से किशोरी लाल को 539228 वोट मिले थे. इसमें स्मृति ईरानी को 372032 वोट हासिल हुए थे. किशोरीलाल ने स्मृति ईरानी को 167196 वोटो से हराए थे. 2014 में स्मृति ईरानी को सदस्य आपदा प्रबंधन संबंधी संसदीय मंच सदस्य शहरी विकास मंत्रालय की सलाहकार समिति के पदों पर कार्य करती हैं. राहुल गांधी के खिलाफ रायबरेली से लोकसभा चुनाव 2014 में लड़ चुकी है. स्मृति ईरानी को गुजरात से राज्यसभा के लिए चुनी गई थी 2011 में.

2010 में स्मृति ईरानी को बीजेपी का राष्ट्रीय सचिव और बीजेपी की महिला विंग भाजपा महिला मोर्चा का अखिल भारतीय अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था. 2009 में विजय गोयल के लिए प्रचार करते समय स्मृति ईरानी ने बलात्कारियों के लिए एक निवारक के रूप में मौत की सजा की वकालत का समर्थन भी कर चुकी है. स्मृति ईरानी कपिल सिब्बल के खिलाफ चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र से दिल्ली विधानसभा का चुनाव 2004 में लड़ी थी. लेकिन उनको यहां हार मिली थी. उसके बाद भाजपा की केंद्रीय समिति में उनको कार्यकारी सदस्य के रूप में शामिल किया गया था.

2003 में स्मृति ईरानी भारतीय जनता पार्टी के महासचिव विंग की सदस्य बनी. 2004 में पार्टी BJP की महाराष्ट्र युवा विंग उपाध्यक्ष बनी. 7 मई 2014 से 5 जुलाई 2016 तक मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी बनी. इस कार्यकाल के दौरान स्मृति ईरानी ने जून 2016 में 6 नए विश्वविद्यालय के नए योग विभाग शुरू करने पर बल दी थी. 18 जुलाई 2017 से 14 मई 2018 तक स्मृति ईरानी सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में कार्य कर चुकी हैं. स्मृति ईरानी भारत सरकार में वस्त्र मंत्री बनी थी. 5 जुलाई 2016 में एम वेंकैया नायडू इस पद को छोड़ दिए थे. क्योंकि उन्हें उपराष्ट्रपति चुनाव में भाग लेना था और मंत्रालय से इस्तीफा भी देना था.

2012 में स्मृति ईरानी ने बंगाली फिल्म अमृता में अभिनय की थी. 2010 में हिंदी फिल्म (मालिक एक) में द्वारकामाई का स्मृति ईरानी किरदार निभा चुकी हैं. 2011 में तेलुगु फिल्म (जय बोलो तेलंगाना) में एक कार्यकर्ता की भूमिका के रूप में स्मृति ईरानी अभिनय की थी. स्मृति ईरानी 2008 में साक्षी तंवर के साथ के डांस टीवी रियलिटी शो (जलवा) को भी होस्ट कर चुकी है. 2009 में स्मृति ईरानी एक कॉमेडी शो स्मृति ईरानी (मणिबेन डॉट काॅम) मैं काम कर चुकी है. 2007 में स्मृति ईरानी टीवी सीरियल (विरुद्ध) का प्रोडक्शन कर चुकी है. इस टीवी सीरियल में उन्होंने वसुधा के किरदार को निभाई थी.

उसके बाद स्मृति ने (मेरे अपने) का प्रोडक्शन किया विनोद खन्ना इसमें महत्वपूर्ण कैरेक्टर में दिखाई दिए थे. स्मृति ईरानी (तीन बहुरानियां) में भी एक्टिंग कर चुकी हैं. 2001 में स्मृति ईरानी टेलीविजन सीरियल रामायण में सीता की भूमिका निभा चुकी है. साथ ही (थोड़ी सी जमीन थोड़ा सा आसमान) की वह सह निर्माण में भी भूमिका निभा चुकी है. भारत का सबसे फेमस टेलीविजन धारावाहिक शो (क्योंकि सास भी कभी बहू थी) में स्मृति ईरानी तुलसी वीरानी की मुख्य भूमिका निभाई थी. इस टीवी सीरियल से तुलसी वीरानी के रूप में स्मृति ईरानी की पहचान घरों घरों में हुई थी. 1998 में स्मृति ईरानी मिस इंडिया के फाइनल राउंड में पहुंची थी.

स्मृति ईरानी के अचीवमेंट्स

स्मृति ईरानी ने एक अभिनेत्री के रूप में और एक राजनीति में एक नेता के रूप में उन्होंने भी हर क्षेत्र में अपने आप को साबित किया है. भारतीय टेलीविजन अकादमी ने 7 साल तक लगातार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री बनी रही. इंडो अमेरिकन सोसायटी यंग अचीवर पुरस्कार स्मृति ईरानी को मिल चुका है. साल 2001 2002 2003 और 2005 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ड्रामा के लिए आईटी पुरस्कार से स्मृति ईरानी को सम्मानित किया जा चुका है. 2004 में आईटी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार 2002 और 2003 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए भारतीय टेली पुरस्कार स्मृति ईरानी को मिला था. 2003 में सर्वश्रेष्ठ टीवी पर्सनैलिटी का अवार्ड मिल चुका है. 2010 में आईटीए माइलस्टोन पुरस्कार स्मृति ईरानी को मिला था. ऐसे में स्मृति ईरानी ब्यूटी विद ब्रेन की सही एग्जांपल है.

SMRITI IRANI INSTAGRAM ID

https://www.instagram.com/reel/DQZMNXrCbV2/?utm_source=ig_web_copy_link

Leave a Comment