भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का पढ़े संपूर्ण जीवन परिचय, SANBIT PATRA BIOGRAPHY

13 दिसंबर 1974 को संबित पात्रा का जन्म बिहार के बोकारो में एक उड़िया परिवार में हुआ था बोकारो उसे समय धनबाद जिले में आता था लेकिन आप झारखंड के जिले के नाम से वह जाना जाता है. संबित पात्रा का परिवार नौकरी की तलाश में बोकारो तत्कालीन धनबाद बिहार में आकर बस गए थे. उनके पिता का नाम रवींद्र नाथ पात्रा है. पिता बोकारो स्टील प्लांट में नौकरी करते थे. इनका परिवार पूर्ण रूप से उड़ीसा का रहने वाला है.

संबित पात्रा की कुल संपत्ति

संबित पात्रा की 2024 के अनुसार संपत्ति का ब्यौरा कुछ इस प्रकार है. निवल मूल्य 60.05 लाख रूपये है. असेट्स 72.03 लाख लायबिलिटी 11.98 लाख रूपये है. अभी तक संबित पात्रा भारतीय जनता पार्टी के लिए राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं. संबित पात्रा अपनी पार्टी में एक विश्वसनीय और बेदाग नेता के रूप में अपनी छवि बनाने में सफल रहे हैं.

संबित पात्रा की शिक्षा

संबित पात्रा की शुरुआती शिक्षा बोकारो के चिन्मय विद्यालय से पूरी हुई है. साल 1997 में संबित पात्रा वीर सुरेंद्र साइ इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च संबलपुर उड़ीसा से एमबीबीएस की पढ़ाई किए हैं. साल 2002 में जनरल सर्जरी में मास्टर ऑफ सर्जरी श्री रामचंद्र भंज मेडिकल कॉलेज उत्कल विश्वविद्यालय भुवनेश्वर से किए हैं. संबित पात्रा ने साल 2003 में यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा की परीक्षा पास कर चुके थे.

उसके बाद उनको पहले पोस्टिंग दिल्ली के हिंदू राव अस्पताल में एक चिकित्सा ऑफिसर के रूप में हुई थी. संबित पात्रा उस समय अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे थे. राजनीति में आने के बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था. संबित पात्रा मेडिकल के क्षेत्र में सामाजिक कार्य करना चाहते थे. और जरूरतमंदों की सेवा करने की भावना रखते थे. यहां तक कि उनके परिवार का राजनीति से कोई ताल्लुक नहीं था. संबित पात्रा ने सामाजिक कार्य करने के लिए मेडिकल के क्षेत्र में (स्वराज्य) नामक एनजीओ में अपनी सेवाएं देते थी.

संबित पात्रा की राजनीतिक पारी

संबित पात्रा अपने क्षेत्र में कार्य करना चाहते थे. लेकिन बीजेपी की दिल्ली इकाई के संगठन मंत्री विजय शर्मा की मुलाकात संबित पात्रा से होती है. वह संबित पात्रा को राजनीति से जुड़ी महत्वपूर्ण दिशा के बारे में उनको बताते हैं. संबित पात्रा बीजेपी की दिल्ली इकाई से जुड़ जाते हैं. 2010 में वह प्रवक्ताओं के रूप में कार्य करना शुरू करते थे. उसके बाद संबित पात्रा अपने पार्टी के प्रवक्ता के रूप में कार्य करना शुरू करते हैं. वहां से उनकी पहचान लोगों के बीच में होने लगती है.

वह दिल्ली की समस्याओं को रखते हुए पार्टी प्रवक्ता के रूप में कार्य करना शुरू कर देते हैं. आज संबित पात्रा की पहचान देश के नंबर वन भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता के रूप में होती है. देश के हर एक न्यूज़ चैनल उनको डिबेट शो में प्रवक्ता के रूप में बुलाता है. भारतीय जनता पार्टी ने 2011 में संबित पात्रा को ऑफिशियल अपना प्रवक्ता घोषित कर दिया और संबित पात्रा ने हमेशा के लिए अपनी दशा और दिशा प्रवक्ता की तरफ मोड़ दिए और मेडिकल ऑफिसर की नौकरी से त्यागपत्र दे दिए. संबित पात्रा 2012 में बीजेपी के टिकट से दिल्ली के कश्मीरी गेट से एमसीडी का चुनाव लड़ चुके हैं. इसमें उनको हार मिली थी. 1391 वोटो से कांग्रेस के नेता हर्ष शर्मा ने उनको हराया था.

इस हार के बाद संबित पात्रा लगातार भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य करते रहे इससे उनकी छवि अपनी पार्टी में और मजबूत होती गई. 2014 में लोकसभा का आम चुनाव था. इसी दौरान संबित पात्रा अपनी पार्टी भारतीय जनता के लिए न्यूज़ चैनल में बीजेपी के प्रवक्ता के रूप में हिस्सा लेते थे. पार्टी की रणनीतियों को बेहद सटीक तरीके से प्रस्तुत करते थे. इससे उनकी छवि और मजबूत होती चली गई. अभी के दौर में वह बीजेपी में पार्टी के सबसे विश्वसनीय प्रवक्ताओं के रूप में एक माने जाते हैं.

संबित पात्रा राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में

संबित पात्रा बीजेपी पार्टी का नेतृत्व हर एक राष्ट्रीय चैनल में एक विश्वसनीय प्रवक्ता के रूप में कर रहे थे. वहीं 2014 में बीजेपी की सरकार बनती है. बीजेपी की इतनी बड़ी ऐतिहासिक जीत में कई और वक्ताओं का योगदान था. उसी में से एक बहुत बड़ा योगदान भारतीय जनता पार्टी की छवि बनाने में संबित पात्रा का भी था. मोदी सरकार की पार्टी केंद्र में बनते हैं. संबित पात्रा को राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में घोषित कर दिया जाता है.

SANBIT PATRA INSTAGRAM ID

https://www.instagram.com/reel/DSXkYlLgfCP/?utm_source=ig_web_copy_link

Leave a Comment