60 करोड़ रुपए और 7 यूट्यूब चैनल के मालिक हैं यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, Ranveer Allahabadia Biography

Ranveer Allahabadia Biography: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और भारत के जाने-माने पॉडकास्टर रणबीर इलाहाबादिया आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है. रणवीर इलाहाबादिया आज देश के हर क्षेत्र से आने वाले लोगों का इंटरव्यू कर चुके हैं. अक्सर किसी ने किसी स्टेटमेंट के कारण सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं. इस आर्टिकल में आप यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया से जुड़ी जानकारी पढ़ने को मिलेगी.

रणबीर इलाहाबादिया की शुरुआती जीवन

रणवीर इलाहबादिया का जन्म 2 जून 1993 को मुंबई में हुआ था. रणवीर इलाहाबादिया या भारत के फेमस सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और यूट्यूबर है. रणवीर इलाहाबादिया अभी के दौर में सोशल मीडिया पर करोड़ों फॉलोअर्स हैं. रणवीर के पिता का नाम गौतम इलाहाबादिया है. वह एक आईवीएफ विशेषज्ञ है. माता का नाम स्वाति इलाहाबादिया है. मुंबई में वह एक स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में काम करती हैं. माता को 30 साल से अधिक वर्षों का चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव है. रणवीर इलाहाबादिया की एक बहन है. जिनका नाम आकांक्षा इलाहाबादिया दिया वह पेशे से नर्स है.

रणवीर इलाहाबादिया की डिग्री और स्कूलिंग

रणवीर इलाहाबादिया की शुरुआती पढ़ाई मुंबई का प्रतिष्ठित धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई है. कॉलेज की पढ़ाई द्वारकाधीश जय कॉलेज मुंबई से इलेक्ट्रॉनिक और दूरसंचार में बी.ई डिग्री प्राप्त किए हैं.

रणवीर इलाहाबादिया का यूट्यूब करियर

रणवीर इलाहाबादिया यूट्यूब और सोशल मीडिया से मोटी कमाई करते हैं. 2025 के मुताबिक रणबीर इलाहाबादिया की कुल संपत्ति 7 मिलियन डॉलर है. 60 करोड़ रुपए के मालिक हैं. वार्षिक आय 3.50 करोड़ रुपए और मंथली रणवीर इलाहाबादिया 40 लाख रुपए कमाते हैं.

रणवीर इलाहबाडिया का यूट्यूब कैरियर सक्सेसफुल रहा है. मौजूदा वक्त में रणवीर इलाहबादिया का 7 यूट्यूब चैनल है. रणवीर बियरबाइसेप्स यूट्यूब चैनल पर फिटनेस रिलेटेड वीडियो अपलोड करते थे. उसके बाद उन्होंने पॉडकास्ट स्टार्ट किया. कई अलग-अलग टॉपिक पर रणवीर वीडियो बनाते हैं. रणवीर इलाहाबादिया भारत के ग्रेट पर्सनेलिटीज को अपने पॉडकास्ट में बुलाते हैं. इस खबर को लिखते समय रणबीर इलाहाबादिया के 7 यूट्यूब चैनल है.
रणवीर का मेन चैनल का नाम है.
1 Ranveer Allahabadia
2 Life of BeerBiceps
3 TRS Clips Hindi
4 Best Of TRS English
5 Best Of TRS Hindi
6 RAAZ by BigBrainco
7 Hustle Tank

रणवीर इलाहाबादिया प्रियंका चोपड़ा अमृता राव तारा सुतारिया राघव जुयाल अमीषा पटेल श्रुति हासन बोमन ईरानी कृति सानोन ऐपी ढिल्लों अजय देवगन रोहित शेट्टी मल्लिका शेरावत तृप्ति डिमरी रकुल प्रीत कौर जॉन अब्राहम एकनाथ शिंदे भूमि पेडणेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी नितांशी गोयल कार्तिक आर्यन इम्तियाज अली करण औजला नैंसी त्यागी मनोज बाजपेई राजकुमार राव अक्षय कुमार टाइगर श्रॉफ दिलजीत दोसांझ रणदीप हुड्डा राजपाल यादव गुरु रंधावा विश्वास कुमार विकी कौशल नीना गुप्ता विकास खन्ना कपिल देव मैरी कॉम युवराज सिंह जैसे बड़े कलाकारों का पॉडकास्ट कर चुके हैं.
रणवीर इलाहाबादिया से जुड़े विवाद

रणवीर इलाहाबादिया अक्सर अपने बयानों के कारण विवादों का हिस्सा बने रहते हैं. कुछ समय पहले समय रैना के रियलिटी शो इंडियाज गोट लेटेंट रणवीर इलाहाबादिया ने बेहद विवादपूर्ण बयान दिया था. जिसके कारण वह सोशल मीडिया पर ट्रेलर्स के निशानी पर आ गए थे. इस स्टेटमेंट को लेकर पूरे देश में रणवीर इलाहाबादिया की गिरफ्तारी की मांग उठी थी.

रणबीर इलाहाबादिया की लव लाइफ

रणवीर इलाहाबादिया ने खुलासा किया था. कि कॉलेज के दिनों में उनको पहली नजर में और बहुत गहरा प्यार हुआ था. लेकिन उनका यह प्यार सफल नहीं हो सका उनका ब्रेकअप हो गया. रणवीर इलाहाबाद ही अपने ब्रेकअप लव लाइफ के चलते सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं. रणवीर इलाहाबादिया और निक्की शर्मा को डेट कर चुके हैं. लेकिन इन दोनों का भी ब्रेकअप हो चुका है. हाल ही में रणवीर ने जूही भट्ट के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किए थे. रणवीर ने हालांकि जूही भट्ट का चेहरा रिवील नहीं किया है.

इसकी जगह पर उन्होंने AI जेनरेटेड गिब्लि इमेज अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर दिवाली पर किए थे. वहीं रणबीर की एक गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा ने इंस्टाग्राम पर पुराना स्क्रीनशॉट साझा करती हैं. जिसमें लिखा हुआ है कि मैं सदमे में हूं हमेशा दिखावा करना वह कुछ महीने के लिए अच्छा रहेगा फिर कहेगी मुझे ट्रामा हैं. मैं शादी और बच्चे नहीं कर सकता. यह पोस्ट निक्की ने तब साझा किया है. जब रणवीर इलाहाबादिया ने जूही भट्ट के साथ अपने रिलेशन को ऑफिशियल किया है. यह इनडायरेक्ट निशाना निक्की ने हो सकता है रणवीर पर निशाना साधा होगा.

Leave a Comment