भारत की पहली पूर्णकालीक महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की संपूर्ण जीवन परिचय पढ़ें, Nirmala Sitharaman Biography

Nirmala Sitharaman Biography: भारत की वर्तमान फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण भारत की पहली ऐसी महिला है जिन्होंने फाइनेंस मिनिस्टर के पद पर रहते हुए पूर्णकालिक सेवाएं प्रदान की है. इस आर्टिकल में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से जुड़ी संपूर्ण सूचना आपको पढ़ने को मिलेगी.

निर्मला सीतारमण की प्रारंभिक जीवन

निर्मला सीतारमण का 18 अगस्त 1959 को नारायण सीतारमन के घर दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के मदुरेै के एक मिडिल क्लास अयंगर ब्राह्मण फैमिली में हुआ था. निर्मला सीतारमण के पिता भारतीय रेलवे में अधिकारी के पद पर कार्य करते थे. वह तिरुचिरापल्ली के मुसिरी के रहने वाले थे. पिता की नौकरी के चलते निर्मला सीतारमण का परिवार अलग-अलग जगहो मे शिफ्ट होते थे. जिसके चलते निर्मला सीतारमण का बचपन अलग-अलग जगह रहते हुए उनकी परवरिश हुई है.

निर्मला सीतारमण के माता का नाम सावित्री सीतारमण है. निर्मला सीतारमन के जीवन में माता-पिता की भूमिका काफी अहम है. इनका ज्यादा समय मदुरै के अलग-अलग हिस्सों में बीता है. निर्मला सीताराम के ऊपर उन सब का छाप अलग-अलग संस्कृतियों वातावरण का प्रभाव दिखता है. इनको बचपन से ही रामायण और महाभारत की कहानी सुनना पसंद था.

निर्मला सीतारमण की प्रारंभिक शिक्षा

निर्मला सीतारमण की शुरुआती पढ़ाई विल्लु पुरम के सैक्रेड हार्ट कॉन्वेंट एंग्लो इंडियन स्कूल से हुई है. उसके बाद चेन्नई के विद्यादया स्कूल से भी शिक्षा ग्रहण की है. पढ़ाई के दौरान उनकी रुचि विज्ञान और गणित की तरफ बढ़ी. तिरुचिरापल्ली के सेंट फिलोमेना स्कूल और होली क्रॉस स्कूल में उनकी माध्यमिक शिक्षा की पढ़ाई पूरी हुई है. निर्मला सीतारमण का आकर्षण अर्थशास्त्र विषय में 1970 के दशक में भारत में आए इकोनामिक में उतार-चढ़ाव को देखते हुए आया था. बता दे निर्मला सीतारमण समृद्धि परिवार से आती है. उनके परिवार में हर एक व्यक्ति उच्च शिक्षा प्राप्त किए हुए हैं.

1980 में तिरुचिरापल्ली के सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल की है. उसके बाद 1984 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली से अर्थशास्त्र में मास्टर्स और एमफिल की डिग्री पूर्ण की है. निर्मला सीतारमण जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी करना चाहती थी. उसके लिए उन्होंने अपना नाम इनरोल भी कराई था. उनका फोकस भारत यूरोप व्यापार पर केंद्रित था. वह इस सपने को पूरा नहीं कर पाई. आगे की पढ़ाई लंदन स्कूल ऑफ़ इकनोमिक में स्कॉलरशिप के माध्यम से पूरी हुई है.

निर्मला सीतारमण की व्यक्तिगत जीवन

21 साल की उम्र में निर्मला का विवाह 1986 में परकाला प्रभाकर के साथ हुआ. वह आंध्र प्रदेश के नरसापुरम के रहने वाले हैं. परकाला प्रभाकर एक जाने-माने अर्थशास्त्री और लेखक है. इन्होंने तेलुगू देशम पार्टी में प्रवक्ता के रूप में भी कार्य किया है. 2014 से 2018 तक आंध्र प्रदेश सरकार में समाचार सलाहकार के रूप में कार्य कर चुके हैं. परकाला प्रभाकर ने The India Fix भारत की आर्थिक और सामाजिक नीतियों को देखते हुए उन्होंने इस किताब को लिखा है.

इसके अलावा वह कंसल्टेंसी और मीडिया एनालिसिस के रूप में भी कार्य कर चुके हैं. प्रभाकर अक्सर ऐसे स्टेटमेंट देते रहते हैं जो खुद निर्मला सीतारमण की पॉलिसीज पर एक? प्रश्न चिन्ह लगाता है. निर्मला सीतारमण और परकाला प्रभाकर की एक बेटी परकाला वंगमयी है. जो एक जर्नलिस्ट है और द हिंदू और मिंट जैसे अखबारों में कार्य करने का अनुभव रखती हैं.

निर्मला सीतारमण का करियर

1986 से 1998 तक लंदन में हैबिटेट होम डेकोर स्टोर में निर्मला सीतारमण सेल्स पर्सन के रूप में कार्य कर चुकी हैं. उसके बाद एग्रीकल्चर इंजीनियर संगठन में इकोनॉमिस्ट असिस्टेंट वित्त सहायक और प्राइसवाटरहाउसकूपर्स में सीनियर मैनेजर आरएंडडी के रूप में कार्य कर चुकी हैं. उन्होंने बीबीसी वर्ल्ड सर्विस में भी काम किया है. 2003 से 2005 में नेशनल कमिशन फॉर वूमेन की सदस्य रह चुकी है. 2017 में हैदराबाद में प्रणव स्कूल की फाइंडिंग डायरेक्टर के रूप में कार्य कर चुकी हैं. निर्मला सीतारमण के पास वैश्विक अर्थशास्त्र और व्यापार का अधिक अनुभव है.

राजनीतिक सफर

सीतारमण साल 2008 से बीजेपी पार्टी में शामिल होकर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करते हैं और वह जल्द ही बीजेपी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बन जाती है 2014 में आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सांसद के रूप में उनकी नियुक्ति की जाती है. 2016 और 2022 में कर्नाटक से राज्यसभा में कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त होता है. निर्मला सीतारमण मोदी सरकार में पहली महिला स्थाई रक्षा मंत्री और बाद में पूर्णकालीका वित्त मंत्री के रूप में पदभार संभालती हैं.

https://www.instagram.com/reel/DSpeT-Hkj5Z/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

Leave a Comment