Bigg Boss 19 Grand Finale: बिग बॉस 19 का ग्रैंड फाइनल फाइनल 7 दिसंबर को होने वाला है। ग्रैंड फिनाले में माधुरी दीक्षित और पावर स्टार पवन सिंह बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट के साथ शो को और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग बनाएंगे।
बिग बॉस 19 का ग्रांड फिनाले 7 दिसंबर को होने वाला है। ऐसे में यह रियलिटी शो अपने आखिरी मोड की तरफ बढ़ रहा है। बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट के बीच कंपटीशन दिन पर दिन और भी ज्यादा धमाकेदार होता जा रहा है। बिग बॉस 19 का आखिरी वीकेंड का वार की शाम एक ग्रैंड इवेंट की तरह होने वाला है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस धक धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित शो में आकर चार चांद लगा देंगे। शो का आखिरी वीकेंड का वार देखना बहुत दिलचस्प होगा। चलिए जानते हैं उन सितारों के नाम जो बिग बॉस 19 वीकेंड के वार में शामिल होंगे।
लास्ट वीकेंड का वार होगा धमाकेदार
7 दिसंबर को बिग बॉस 19 का ग्रांड फिनाले होने वाला है। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित और भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंहआएंगे शो को और भी ज्यादा मजेदार बनाने। वैसे तो सलमान खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी सुपरहिट रही है। दोनों के साथ में की गई फिल्में दर्शकों को काफी पसंद आती है। एक बार फिर लंबे समय के बाद सलमान खान और माधुरी दीक्षित की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। माधुरी दीक्षित अपनी अपकमिंग वेब सीरीज मिसेज देशपांडे के प्रमोशन के लिए बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में दिखेंगी।
वही भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह भी बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट के साथ अपनी मजाक के अंदाज से सबका एंटरटेनमेंट करेंगे। बता दें दे की रितेश देशमुख भी बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले का हिस्सा बनने जा रहे हैं। वह यहां बिग बॉस मराठी का नया सीजन को प्रमोट करने आएंगे। इसके अलावा कलर्स के नए शो सहर की टीम पार्थ समथान और माही विज भी ग्रैंड फिनाले का हिस्सा बनेंगे। बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले धमाकेदार मजेदार होने वाला है। तो वही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आशीष चंचलानी भी अपने अंदाज में बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट के साथ मजेदार पाल बनाएंगे।
https://www.instagram.com/reel/DRpmmfaE03o/?igsh=MW5pdzd6NGs3M3Jmdg%3D%3D