Lava Yuva star 3 मार्केट में होगा जल्द लॉन्च, कीमत 8000 से कम, UNISOC SC9863A चिपसेट, 5000MAH की बैटरी बैकअप

मार्च 2026 मार्केट में 8000 से भी कम कीमत में एक स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है. ऐसे में अगर आप कम बजट स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा बजट फ्रेंडली फोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है.

फोन निर्माता कंपनी बाजार में Lava Yuva Star 3 को लॉन्च करने जा रही है. ये फोन लावा का लेटेस्ट स्मार्टफोन lava yuva star 2 का अपडेटेड एडिशन होने वाला है. Lava yuva Star 3 स्मार्टफोन में कंपनी 4GB की रैम और 64 GB की स्टोरेज बैकअप प्रोवाइड कर रही है. इस फोन की मार्केट प्राइस 7499 होगा.

Lava Yuva Star 3 2 डिफरेंट कलर वेरिएंट में मिलेगा. Indus Black और Siachen White कलर में फोन अवेलेबल है. कंपनी Lava yuva star 3 की पहली सेल मार्च 2026 से लॉन्च करेगी. इस नए स्मार्टफोन में 6.75 इंच की एचडी प्लस एलसीडी डिस्पले फीचर इस्तेमाल करने को मिल जाएगा. इस फोन में UNISOC SC9863A चिपसेट का फीचर दिया गया है. यह फोन आउट ऑफ़ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 को एडिशन पर वर्क करेगा.

इस फोन में माइक्रो एसडी कार्ड का भी फीचर दिया गया है . जिससे फोन का स्टोरेज 512gb तक बढ़ जाएगा. यूजेस को बेहतर कैमरा एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी ने फोन में डुअल कैमरा फीचर दिया है. इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया है. यूजर को और भी ज्यादा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा एक्सपीरियंस देने के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा. इसमें 5000MAH की बैटरी बैकअप फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.

Leave a Comment