LALU PRASAD YADAV BIOGRAPHY: लाल यादव का जन्म गोपालगंज जिले के फुलवरिया गांव में 11 जून 1948 में हुआ था. लाल यादव बिहार की राजनीति का एक बड़ा चेहरा है. लालू यादव का पूरा परिवार ही राजनीति में सक्रिय रूप से भागीदारी कर रहा है. लाल यादव अपने मजाकिया सौभाग्य के लिए जाने जाते हैं. संसद भवन में दिए गए उनके द्वारा भाषण लोगों के चेहरे पर खुशी ला देता है.
लाल यादव की पढ़ाई लिखाई
बिहार के पूर्व मंत्री रह चुके लाल यादव 1965 में पटना से दसवीं पास आउट है. इसके बाद 1966 में पटना के बीएन कॉलेज से आर्ट्स स्ट्रिम में प्री यूनिवर्सिटी एग्जाम पास किया है. 1969 में उन्होंने पटना में मौजूद बीएन कॉलेज से B.A पास किया है. 1976 में लाल यादव ने पटना के लॉ कॉलेज से बीए एलएलबी की डिग्री प्राप्त की है. लालू यादव अपने समय के सबसे ज्यादा पढ़े लिखे और गुणवान नेताओं में से एक माने जाते रहे हैं. लाल यादव ने रेलवे सिस्टम में बहुत बड़ा बदलाव लेकर आए थे. जिसके लिए उन्हें अमेरिका के हार्वर्ड और व्हार्टन बिजनेस स्कूल से छात्रों के एक बड़े ग्रुप को एड्रेस करने के लिए इनविटेशन भी आया था. जिसमें उनकाे भारतीय रेलवे में कैसे बदलाव लाएं इस पर बच्चों को जागरूक करना था.
लाल यादव सिपाही बनना चाहते थे
लाल यादव मुख्यमंत्री नहीं सरकारी नौकरी करना चाहते थे. लाल यादव पुलिस की भर्ती में परीक्षा और doमें शामिल होने गए थे लेकिन इंदौर में वह पीछे रह गए यही से शुरुआत होती है उनके राजनीतिक सफर की. इस राजनीतिक सफर की शुरुआत समाजवादी नेता नरेंद्र सिंह के साथ होती है. इस पुलिस भरती की परीक्षा में शामिल होने नरेंद्र नाथ सिंह भी गए थे. सोशलिस्ट नेता श्री कृष्ण सिंह के बेटे नरेंद्र सिंह है. नरेंद्र सिंह अपने पिता की सोशलिस्ट पार्टी में छात्र शाखा में लालू प्रसाद यादव की नियुक्ति करते हैं. उस समय लाल यादव पटना विश्वविद्यालय के नेशनल कॉलेज बीएन में पढ़ते थे. नरेंद्र सिंह लालू यादव को युवा समाजवादी के रूप में उनकाे छात्र सभा को संबोधित करने का मौका देते हैं. नरेंद्र सिंह का मानना था कि लालू सभा को संबोधित करेंगे. लेकिन लालू सभा को संबोधित नहीं करते हुए. चुपके से सिपाही भर्ती होने के लिए चले गए थे.
नरेंद्र सिंह लालू यादव से पूछते हैं इस पर लालू यादव उनको घुमाने की कोशिश करते हैं. लेकिन फिर लालू सच बता देते हैं. कि वह पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने गए थे. लाल यादव की किस्मत वहां लिखी ही नहीं थी. उनकी किस्मत तो राजनीति में आना तय था. उसके बाद साल 1977 में 29 साल की उम्र में लालू यादव जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में लोकसभा सांसद के तौर पर चुने जाते हैं. वह सबसे कम उम्र के सांसद नेता के रूप में चुने गए थे. 198o और 1985 में बिहार विधानसभा के सदस्य चुने गए.1989 में विपक्ष का नेता बनाया गया. 1990 में वह बिहार के मुख्यमंत्री पद के कार्यभार संभालते हैं.
लाल यादव का व्यक्तिगत जीवन
लाल यादव अपने व्यक्तिगत जीवन को लेकर भी सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं. लालू यादव की शादी राबड़ी देवी से हुई है. लालू यादव और राबड़ी देवी के दो बेटे और 7 बेटियां हैं. दोनों बेटे राजनीति में सक्रिय रूप से भागीदारी कर रहे हैं. उनमें से दो बेटियां भी राजनीति का हिस्सा बनी हुई है. आगे जानते हैं उनके बच्चों के बारे में विस्तार से. लाल यादव की सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती राजनीति में अपने बयानों के लिए सुर्खियों में रहती हैं. पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से मीसा भारती सांसद है. उनकी शादी 1999 में शैलेश कुमार से हुई है. वह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. खुद की कंपनी चलाते हैं. मीसा भारती की दो बेटियां और बेटा भी है. लालू और राबड़ी के दो बेटे यादव.
तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव. लालू राबड़ी की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य 2004 में सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं. रोहिणी आचार्य अपने पिता लालू को किडनी डोनेट करने को लेकर चर्चाओं का हिस्सा भी बन चुकी है. 2002 में उनकी शादी औरंगाबाद के समरेश सिंह से हुआ है. वह कंप्यूटर इंजीनियर है. रोहिणी आचार्य का परिवार सिंगापुर में रहता है. रोहिणी ने मेडिकल की पढ़ाई की है लेकिन उन्होंने प्रेक्टिस नहीं किया. लालू की तीसरी बेटी चंदा यादव है. उनकी शादी 2006 में विक्रम सिंह से हुई है. चंदा यादव के पति पायलट है. चंदा यादव ने वकालत की पढ़ाई की है. वह अपना घर परिवार संभालती है. और सोशल मीडिया उनको अक्सर उनके बयानो को लेकर चर्चाओं में रहती हैं. राबड़ी और लालू प्रसाद यादव की चौथी बेटी का नाम रागिनी यादव है. उनकी शादी 2012 में समाजवादी पार्टी के नेता जितेंद्र यादव के बेटे राहुल से हुई है.
उनके पति समाजवादी पार्टी में कार्य करते हैं. वह एक बिजनेसमैन भी है. पांचवी बेटी का नाम हेमा यादव है. हेमा ने बिरला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी मेसरा से इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की है. उनकी शादी विनीत यादव से हुई है. वह अभी वर्तमान में अपने परिवार के संग समय बिताती है. छठी बेटी का नाम धन्नु उर्फ अनुष्का राव है. इनकी शादी हरियाणा के रहने वाले अजय यादव के बेटे चिरंजीवी राव से हुई है. इनका ससुराल परिवार राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखता है. चिरंजीव राव हरियाणा के एमएलए भी है. वह हरियाणा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. अनुष्का राव इंटीरियर डिजाइनिंग में स्नातक की है. लालू यादव और राबड़ी देवी की सबसे छोटी बेटी का नाम राज लक्ष्मी यादव है. इनकी शादी दिवंगत मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप यादव से हुई है. राजलक्ष्मी ने एमबीबीएस की पढ़ाई की हुई है. हालांकि वह उसमें अपना कैरियर नहीं बना पाई. अपने परिवार के साथ रहती हैं.
लालू यादव का धन दौलत
लालू प्रसाद यादव की 2009 के लोकसभा चुनाव में घोषित हलफनामे के अनुसार उनके पास 3.2 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है. लालू यादव का नाम चारा घोटाले से जुड़ा हुआ है. 950 करोड़ रुपए का घोटाला चारा घोटाला और लैंड फॉर जॉब्स मामले में जाँच एजेंसी का मानना है कि इंकम का सबसे बड़ा जरिया यहां से भी हो सकता है. इसमें भ्रष्टाचार से प्राप्त आय रिश्वत बेनामी संपत्ति नौकरियों के बदले जमीन लेना कई ऐसे गैर कानूनी तरीके शामिल हो सकते है.