अमिताभ बच्चन की धर्मपत्नी जया बच्चन अपने गुस्से भरे स्वभाव के लिए जानी जाती हैं. जया बच्चन को अक्सर फैंस पर और भड़कते हुए और डांटे हुए दूसरे लोगों को देखा गया है. जया बच्चन जितने अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर lचर्चाओं का हिस्सा नहीं रहते हैं. उतने वह खुद से जुड़े विवादों को लेकर चर्चाओं में रहती हैं. अपने बढ़ बोले पन के कारण. इन हरकतों के कारण जया बच्चन पर कई बॉलीवुड सुपरस्टार आवाज भी उठा चुके हैं. लेकिन जया बच्चन ने ऐसा फिर से कुछ अजीबो गरीब का नाम कर दिया है कि वह फिर से चर्चा में आ गई है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन का हाल फिलहाल में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह काफी सारे लोगों के बीच में खड़ी हैं उनके पास में एक व्यक्ति उनसे बस एक सेल्फी लेना चाहता था जिस पर जया बच्चन गुस्सा जाती है और उस व्यक्ति को अपने आप से दूर खड़े रहने की बात करती हैं. ऐसे में वह व्यक्ति भी कुछ ना बोलते हुए साइड हो जाता है और सभी लोग जया बच्चन और उसे फैंस के बीच में हुए इस मामले को अपने कमरे में कैद कर लेते हैं. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है वैसे ही लोग जया बच्चन से सवाल जवाब करने लगते हैं. इस वीडियो को लेकर आ फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत और फिल्म मेकर अशोक पंडित ने भी सवाल उठाए हैं.
बॉलीवुड के फिल्म मेकर अशोक पंडित ने जया बच्चन के इस हरकत पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए दुख जताए हैं. अशोक पंडित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी बात रखते हुए बताए हैं कि साइड में खड़ा हुआ व्यक्ति सिर्फ एक सेल्फी लेना चाहता था लेकिन जया बच्चन ने बुरे तरीके से उसको फटकार लगा दी अशोक पंडित के नजर में यह एक निंदनीय हरकत है साथ ही उन लोगों के प्रति भी अपमानित कर देने वाला है जिन्होंने उन्हें सर्वे करने के लिए चुना है. अशोक पंडित ने कहा है कि जया बच्चन एक पब्लिक सर्वेंट है और उनको ऐसी हरकत करना शोभा नहीं देता है फैंस जिन फिल्मी कलाकारों को पसंद करते हैं उन फिल्म कलाकारों को कम से कम अपने प्रशंसकों से अच्छा व्यवहार करना चाहिए. क्योंकि इस मुकाम पर फैंस ही अपने पसंदीदा कलाकारों को पहुंचते हैं.
कंगना रनौत की तीखी प्रतिक्रिया
कंगना रनौत ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है. जिसमें वह जया बच्चन को क्रिटिसाइज कर रही हैं कंगना रनौत ने लिखा है की सबसे बिगडै़ल और प्रिविलेज महिला जया बच्चन है. कंगना रनौत ने यह साफ किया है कि जया बच्चन को लोग इसलिए बर्दाश्त कर लेते हैं. क्योंकि वह बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जी की पत्नी है उनके ऊपर रखी समाजवादी पार्टी की टोपी किसी मुर्गे की कलगी जैसी लग रही है. दूसरी तरफ वह खुद किसी लड़ते हुए मुर्गे की तरह लग रही है यह बहुत अपमानित करने वाला और शर्मनाक हरकत है वैसे भी आपको बता दें कि जया बच्चन का यह रूप पहली बार और कोई आखिरी बार देखने को नहीं मिल रहा है. वह अक्सर रिपोर्टर्स कैमरामैह, फैंस, पेपस के साथ ऐसी हरकत करती हुई नजर आती रही है. लोगों ने भी जया बच्चन के ऊपर सवालों की बौछार लगा दी है.
https://www.instagram.com/reel/DNQDp0RtTPc/?utm_source=ig_web_button_share_sheet