Bigg Boss 19 Salman Khan: बिग बॉस 19 में गेम और भी ज्यादा मजेदार होता जा रहा है। सलमान खान ने डायरेक्टर गौरव खन्ना को आगे आने वाले समय में उनके साथ काम करने का ऑफर दे दिया है। आगे पढ़िए क्या है पूरी खबर।
सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस 19 अपने अंतिम पड़ाव पर चल रहा है। सलमान खान वीकेंड के वार में कंटेस्टेंट को जमकर लताड़ लगा रहे हैं ऐसे में पिछले दिनों आशनूर कौर और शहबाज बदेशा को बिग बॉस 19 के घर से बेघर कर दिया गया था। कंटेस्टेंट के बीच में कंपटीशन बढ़ता ही जा रहा है। बिग बॉस 19 को अपना पहला ग्रैंड फिनाले का कंटेस्टेंट भी मिल चुका है। वह कोई और नहीं बल्कि गौरव खन्ना है।
गौरव खन्ना बहुत अच्छा खेल रहे हैं। गौरव खन्ना का गेम कंटेस्टेंट के साथ-साथ सलमान खान को भी काफी पसंद आ रहा है। वही हालिया जारी नए प्रोमो में सलमान खान ने गौरव खन्ना के साथ किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम करने की इच्छा जाहिर किए हैं। क्या है पूरी खबर चलिए बताते हैं आगे आपको।
सलमान खान ने दिया गौरव खन्ना को नए प्रोजेक्ट का ऑफर
रियलिटी इस शो बिग बॉस 19 अपने अंतिम पड़ाव पर चल रहा है। सलमान खान वीकेंड के वार में ज्यादातर बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट को जमकर फटकारते नजर आते हैं। लेकिन वही सलमान खान को गौरव खन्ना का गेम बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है। यहां तक की एक पुराने प्रोमो में सलमान खान ने गौरव खन्ना को लेकर कंटेस्टेंट से राय भी जाने थे। वही तान्या मित्तल ने गौरव खन्ना को डुएल पर्सनैलिटी वाला कंटेस्टेंट बता दिया था।
बता दे की परनीत मोरे और गौरव खन्ना बिग बॉस 19 में एक अच्छे दोस्त के तौर पर जाने जाते रहे। लेकिन वही परनीत मोरे ने भी गौरव खन्ना की खिंचाई दी थी। तो वही सलमान खान ने गौरव खन्ना की गेम स्ट्रेटजी की सराहना कर दिए थे। वही एक नया प्रोमो भी जारी किया गया है। जिसमें सलमान खान गौरव खन्ना की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। सलमान खान ने गौरव खन्ना को आगे अपने साथ किसी प्रोजेक्ट पर साथ में काम करने का ऑफर भी दे चुके हैं।
सलमान खान लेकिन गौरव खन्ना की तारीफ
सलमान खान ने गौरव खन्ना को लेकर कहा की आप लोग गौरव खन्ना को लेकर यह क्यों कहते रहते हो कि यह क्या करेगा? गौरव खन्ना तो आगे बढ़ रहा है। उनकी पत्नी के दिल में गौरव खन्ना के लिए बहुत इज्जत है। उनके माता-पिता को आगे इन पर गर्व होगा। उनके दोस्त भी इन पर प्राउड करते होंगे। इनके साथ काम करके लोगों को अच्छा लगता होगा। बल्कि मैं यानी कि (सलमान खान) भी इनके साथ किसी प्रोजेक्ट पर आगे काम करने की इच्छा जाहिर करते हुए कहते हैं। मुझे भी इनके साथ काम करके अच्छा लगेगा। मुझे गौरव खन्ना पर पूरा यकीन है। कि आगे आने वाले समय में मैं गौरव खन्ना के साथ काम करूंगा। इस बात को सुनते ही गौरव खन्ना ने सलमान खान को थैंक यू बोले और वह इमोशनल भी हो गए थे।
https://www.instagram.com/reel/DRoH4KzE0rl/?igsh=MWhpMmlpbmFidmtmZA%3D%3D