देवेंद्र फडणवीस 13 करोड़ रुपए के मालिक हैं, सबसे कम उम्र में बने मुख्यमंत्री और दो बार मेयर, Devendra Fadnavis Biography

DEVENDRA FADNAVIS BIOGRAPHY: देवेंद्र फडणवीस का जन्म महाराष्ट्र के नागपुर में 22 जुलाई 1970 को एक हिंदू मराठी परिवार में हुआ था. इनके पिता का नाम गंगाधर फडणवीस है. जो नागपुर से महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य के रूप में कार्य भी करते थे. उनकी माता का नाम सरिता फडणवीस है. वह विदर्भ क्रेडिट सोसाइटी के पूर्व निदेशक भी रह चुकी है. देवेंद्र फड़नविस की शुरुआती शिक्षा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के नाम से संचालित होने वाले स्कूल इंदिरा कॉवेंट से हुई हैं. देवेंद्र के पिताजी गंगाधर पढ़ने में जन संघ के सदस्य रह चुके हैं.

गंगाधर फडणवीस आपातकाल के दौरान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में भाग लेते थे. जिसके कारण उनको जेल भी जाना पड़ा था. इंदिरा के नाम से चलने वाले स्कूल में इसके बाद देवेंद्र पढ़ने जाने से इनकार कर देते हैं. उसके बाद आगे की पढ़ाई देवेंद्र फडणवीस नागपुर के सरस्वती विद्यालय से करते हैं. उच्च शिक्षा के लिए वह धरमपेठ जूनियर कॉलेज में एडमिशन लेते हैं. कानून में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करते हैं. बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन करते हैं.

देवेंद्र फडणवीस का राजनीतिक करियर

दिनेश प्रदेश के राजनीतिक कैरियर की शुरुआत 90 के दास हक से होती हैं. देवेंद्र फडणवीस ABVP के सदस्य रह चुके हैं. 1992 में देवेंद्र फडणवीस की उम्र 22 साल थी. उस वक्त वह कॉरपोरेटर बन गए थे. फिर 5 साल के बाद 1997 में 27 साल की उम्र में देवेंद्र नागपुर नगर निगम के सबसे कम उम्र के मेयर भी बनते हैं. देवेंद्र फडणवीस भारत के इतिहास में सबसे कम उम्र में दूसरे मेयर बनने वाले व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल होते हैं. फडणवीस 1999 में महाराष्ट्र विधानसभा में नागपुर सीट से चुनाव लड़ते हैं. 31 अक्टूबर 2014 से 12 नवंबर 2019 तक दूसरे सबसे कम उम्र में सीएम बनने वाले नेता की लिस्ट में शामिल होते हैं. देवेंद्र फडणवीस से पहले शरद पवार सबसे कम उम्र के सीएम है. देवेंद्र फडणवीस साल 2013 से लेकर 2015 साल तक भाजपा की महाराष्ट्र राज्य के अध्यक्ष पर रह चुके हैं. साल 2024 दिसंबर में देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेते हैं.

देवेंद्र फडणवीस 1989 में नागपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के वार्ड अध्यक्ष बनाए जाते हैं. 1992 से 2001 तक लगातार देवेंद्र फडणवीस दो बार नागपुर नगर निगम के सदस्य और दो बार नागपुर के मेयर रह चुके हैं. 1994 में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चुने जा चुके हैं. 2001 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं. 2010 में भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र क्षेत्र के महासचिव चुने गए हैं. 2013 में भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र क्षेत्र के अध्यक्ष रह चुके हैं. 2014 से 2019 तक महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री हैं. 2019 से 2022 तक महाराष्ट्र राज्य के विपक्ष के नेता रह चुके हैं.

देवेंद्र फड़नविस की नेटवर्थ

नेता देवेंद्र फडणवीस के पास कुल 13 करोड़ 47 लाख 728 रुपए की चल अचल संपत्ति है. व्यक्तिगत संपत्ति उनके पास 56 लाख 7 हजार 867 रुपए है. उनकी पत्नी अमृता फडणवीस के नाम पर 6 करोड़ 96 लाख 92 हजार 748 रुपए की संपत्ति है. बेटी के नाम पर 10 लाख 22 हजार 113 रुपए की चल संपति है. देवेंद्र फडणवीस के पास 450 ग्राम सोना है. जिसकी कीमत 32 लाख 58 हजार रुपए के करीब बताई गई है. उनकी पत्नी के पास 900 ग्राम सोने के आभूषण है. जिसकी कीमत 65.70 लाख रुपए बताई गई है. देवेंद्र फडणवीस ने बीमा योजना कई वित्तीय साधनों में 20.70 लाख रुपए को इन्वेस्ट किए हैं. उनकी पत्नी ने डिबेंचर म्युचुअल फंड शेयर बाजार में 5.62 करोड रुपए से ज्यादा का इन्वेस्टमेंट की है. देवेंद्र फडणवीस अपनी पत्नी अमृता से 62 लाख का लोन लिए है.

देवेंद्र फडणवीस का राजनीतिक जीवन बेहद दिलचस्प है. उन्होंने कम उम्र में राजनीति में जो काम किया है. बहुत ही काम नेताओं के बस की बात है. इस आर्टिकल में आप देवेंद्र फडणवीस से जुड़ी खास बातें पढ़ने जा रहे हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि देवेंद्र फडणवीस का असली नाम देवेंद्र गंगाधरराव फडणवीस है.

Leave a Comment