Deepika Padukone 40th Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 5 जनवरी को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। दीपिका अपने पूरे फैमिली के संग न्यूयॉर्क में है। इसी दौरान उन्होंने देश से बाहर क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट किया है। बता दें की दीपिका पादुकोण के फैंस ने दीपिका का बर्थडे बेहद स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट किया है।
दीपिका पादुकोण का सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें यह देखा जा सकता है कि दीपिका पादुकोण फैंस से घिरे एक मीटिंग में गई है। और फैंस ने स्पेशल तरीके से दीपिका का बर्थडे खास बना दिया है। फैंस के बीच घिरी हुई दीपिका पादुकोण केक काट रही है। और फैंस भी उनके लिए उनकी फिल्म का गाना आंखों में तेरी अजब सी अदाएं हैं गाते सुनाई दे रहे हैं।
बता दे कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकार्ड्स तोड़े हैं और फिल्म सक्सेसफुल रही है। वही इस फैन मीटिंग में होस्ट ने दीपिका पादुकोण से पूछा कि क्या उन्होंने फिल्म धुरंधर देखी है। इस क्वेश्चन का आंसर दीपिका यस में देती है। इस दौरान उनके चेहरे पर साफ खुशी झलक रही थी। इस दौरान दीपिका का लुक बहुत ही ज्यादा सिंपल था। उनके बाल खुले हुए थे मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने खुद को कैरी किया था। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में पैरेंट बने हैं। दीपिका पादुकोण हाल फिलहाल अपनी मदर हूड को एंजॉय कर रही है।