भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर और सिंगर खेसारी लाल एक बार फिर चर्चाओं का विषय. इस बार वह अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि इस बार वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट के कारण विवादों का हिस्सा बन गए हैं.


खेसारी लाल यादव ने अपने x हैंडल पर प्रेमानंद महाराज की एक फोटो शेयर करते हुए लिखे हैं कि कुछ लोग अपनी छवि सुधारने के लिए प्रेमानंद जी के आश्रम में जाते हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए खेसारी लाल यादव ने किसी का नाम तो नहीं लिया है लेकिन यूजर्स का मानना है.


कि खेसारी लाल यादव ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को इस पोस्ट के जरिए निशाना साधा है क्योंकि कुछ समय पहले शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा प्रेमानंद जी महाराज से उनके आश्रम गए थे.

साथ ही राज कुंद्रा ने प्रेमानंद जी महाराज को अपना एक किडनी दान करने की बात भी कहे थे. उन्होंने कहा था कि मैं आपके कैसे सहयोग में आ सकता हूं.
खेसारी लाल के पोस्ट पर यूजर्स का रिएक्शन
आपको बता दे की खेसारी लाल यादव के इस पोस्ट पर यूजर्स ने अपने मन की भड़ास निकाली है कई यूजर्स ने खेसारी लाल यादव को ट्रोल किया है तो कई सारे यूजर्स ने उनके इस बयान का समर्थन भी किया है.


प्रेमानंद जी महाराज पर खेसारी ने गया भक्ति गीत
तेरे प्रेम में पागल प्रेमानंद गीत को खेसारी लाल यादव ने गए थे यूट्यूब पर इस गाने को काफी अच्छा खास रिस्पांस मिला था. खेसारी लाल यादव खुद भी प्रेमानंद जी महाराज को काफी सम्मान की नजर से देखते हैं.

प्रेमानंद जी को लेकर खेसारी का यह मानना है कि प्रेमानंद जी की बातों को अपने जीवन में उतरने से भी आपका जीवन बदल सकता है.
खेसारी लाल यादव ने निकाली भड़ास
एक अपील
प्रेमानंद महाराज को बस अनुभूति कीजिए, कुछ दिन से नोटिस किए की कई लोग Image Making के लिए वहाँ जाने लगे हैं। वो पाप धोने वाले मशीन नहीं हैं। सच्ची श्रद्धा है तो बस उनके बातो को अनुसरण कीजिए। हर जगह प्रमोशन और प्रचार ठीक नहीं लगता ।
भोरे भोरे ज़्यादा ज्ञान लगे फिर भी ठीक हैं 🫵🏻..
खेसारी लाल ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान खुद के दम पर बनाई है. भोजपुरी इंडस्ट्री में उनका यह सफलता एक रात में नहीं मिली. इस मुकाम को पाने के लिए उन्होंने हर एक किरदार को अपनाया है. खेसारी लाल यादव एक एक्टर ही नहीं सिंगर भी है. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में और गाने भी गए हैं.

KHESARI LAL YADAV POST