ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा 1 में स्वच्छता नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है।Mस्थानीय निवासी RWA महासचिव बीटा वन हरेंद्र भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद कुछ लोग अब भी निर्धारित स्थानों के बजाय सड़कों के किनारे कूड़ा-कचरा फेंक रहे हैं।
ताजा मामला बीटा 1, A-347 के पास का है, जहां क्षेत्रवासियों ने रोड के आसपास भारी मात्रा में कचरा फैला दिया। इससे न केवल गंदगी फैल रही है, बल्कि स्वास्थ्य और पर्यावरण पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार समझाने और चेतावनी देने के बाद भी कुछ लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे में सेक्टर निवासियों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हरेंद्र भाटी ने कहा कि जो लोग सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंककर स्वच्छता नियमों की अनदेखी करते हैं, उन पर कम से कम ₹5000 का जुर्माना लगाया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
निवासियों ने प्रशासन से नियमित निगरानी और सख्त कदम उठाने की अपील की है, जिससे सेक्टर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाया जा सके।
सेक्टर वासियों को कूड़े निर्धारित स्थानों के अतिरिक्त इधर उधर फेंकने से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के उपरांत भी सेक्टर बीटा वन A 347 वालों ने रोड के आसपास अपना सारा कूड़ा कचरा फेंका है। ऐसे सेक्टर वासियों जो नियमों का सरेआम उल्लंघन करते हैं उन पर कम से कम रुपए 5000 का जुर्माना लगाना चाहिए।
हरेन्द्र भाटी
यह भी पढ़ें
ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढों से बढ़ता खतरा: प्राधिकरण की लापरवाही पर उठे सवाल










