अर्जेंटीना दुनिया के फेमस फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने कि भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से शानदार मुलाकात

Lionel Messi And sunil chhetri: दुनिया के और अर्जेंटीना के फेमस फुटबॉलर लियोनेल मेसी भारत आए हुए हैं। लियोनेल मेसी सबसे पहले कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम के इवेंट में शामिल हुए। उसके बाद लियोनेल मुंबई के इवेंट में शामिल हुए। 15 दिसंबर को लियोनेल मेसी का इवेंट देश की राजधानी दिल्ली में होगा। जहां वह पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

अर्जेंटीना और दुनिया के प्रसिद्ध फुटबॉलर लियोनेल मेसी गोट इंडिया टूर पर आए हुए हैं। इस दौरान वह कई सारे कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लियोनेल मेसी को लेकर फैंस के बीच क्रेज बना हुआ है। 14 दिसंबर 2025 को लियोनेल मुंबई के वानखेडे क्रिकेट स्टेडियम में एक इवेंट का हिस्सा बने। इस इवेंट में भारत के क्रिकेट प्लेयर सचिन तेंदुलकर और दिगज फुटबॉल प्लेयर सुनील छेत्री के साथ लियोनेल मेसी की शानदार मुलाकात हुई है। सुनील छेत्री और मैसी ने एक दूसरे को गर्मजोशी के साथ गले लगाया।

साथ ही मेसी ने सुनील छेत्री को 10 नंबर की जर्सी भेंट की है। सुनील छेत्री और लियोनेल मेसी का नाम स्टेडियम में गूंज उठा था। उसके बाद लियोनेल मेसी की मुलाकात सचिन तेंदुलकर से भी हुई। सचिन तेंदुलकर ने भी अपनी 10 नंबर की जर्सी मेसी को भेंट की है। बता दे की लियोनेल मेसी की जर्सी का नंबर भी 10 है। क्रिकेट और फुटबॉल के प्रेमियों के लिए यह पल बेहद शानदार रहा। अभी सोशल मीडिया पर लियोनेल मेसी से जुड़ी तमाम खबरें सुर्खियां बटोर रही है। सचिन तेंदुलकर ने अपने एक हैंडल से मेसी के साथ बिताए गए खास फलों को शेयर किया है। सोशल मीडिया पर सचिन का यह पोस्ट फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

एक नजर सुनील छेत्री पर

सुनील छेत्री भारत के महान फुटबॉल प्लेयर्स में से एक है। सुनील छेत्री ने इंटरनेशनली भारत को फुटबॉल खेल की जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। सुनील छेत्री की गिनती दुनिया के टॉप 5 फुटबॉलर्स में की जाती है। छेत्री ने भारत के लिए 157 मैचों में से 95 गोल दागे हैं। सुनील छेत्री ऐसा करने वाले दुनिया में चौथे स्थान पर आते हैं। पुर्तगाल के खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल डालने वाली प्लेयर्स में से एक है। उन्होंने 143 गोल दागे हैं। लियोनेल मेसी ने 115 गोल पूरे किए हैं। और वह ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे स्थान पर आते हैं। ईरान के फुटबॉलर अली देई 108 गोल दागे हैं। वह तीसरे नंबर पर आते हैं।

Leave a Comment