लियोनेल मेसी से मिलने पहुंचे बॉलिवुड सेलेब्स, करीना कपूर शाहिद कपूर अजय देवगन टाइगर श्रॉफ शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा कई अन्य

Lionel Messi and Kareena Kapoor khan: बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान अपने दोनों बेटों जेह अली खान तैमूर अली खान के साथ भारत आए अर्जेंटीना के खिलाड़ी लियोनेल मेसी के साथ मुंबई के इवेंट में शानदार मुलाकात की है। बॉलीवुड के कई सारे सेलेब्स लियोनेल मेसी की मुलाकात हुई है। आगे पढिए पूरी रिपोर्ट।

अर्जेंटीना और दुनिया के सबसे फेमस फुटबॉलर मैसी इस वक्त गोट इंडिया टूर 2025 के तहत भारत के अलग-अलग शेरों का दौरा कर रहे हैं। लियोनेल मेसी मुंबई के एक इवेंट में पहुंचे जहां उनकी मुलाकात करीना कपूर खान और उनके दोनों बेटों जह अली खान और तैमूर अली खान से हुई है। करीना कपूर खान के इंस्टाग्राम स्टोरी से कुछ पोस्ट साझा किया गया है।

इस खास इवेंट की फोटो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। करीना कपूर खान के इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किए गए फोटोस में जेह अली और तैमूर अली बैक पोज देते दिखाई दे रहे हैं। एक के शर्ट पर मेसी लिखा है। दूसरे के शर्ट पर अर्जेंटीना लिखा है। और इन दोनों की टीशर्ट पर 10 भी लिखा हुआ है। क्योंकि 10 नंबर मेसी की जर्सी का है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मेसी के चाहने वालों की संख्या बॉलीवुड में भी कितनी है।

आपको आगे बताते चले कि मुंबई में लियोनेल मेसी की मुलाकात कई सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटी हुई है। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार टाइगर श्रॉफ अजय देवगन शाहिद कपूर और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी उनके पति राज कुंद्रा भी लियोनेल मेसी से मुलाकात करने पहुंचे। साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस ने मेसी के साथ मुलाकात की है। बता दे की मेसी के साथ सुआरेज और डी पॉल भी आए हुए हैं.

Leave a Comment