बालासाहेब ठाकरे के पुत्र उद्धव ठाकरे की संपूर्ण जीवन परिचय, परिचय कुल संपत्ति शिक्षा राजनीतिक इतिहास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी पढ़ें,UDDHAV THAKREY BIOGRAPHY

Written by: Juhi

Published on:

Edited By:

Saurabh

Follow Us
Join Our WhatsApp Group

UDDHAV THAKREY BIOGRAPHY: उद्धव ठाकरे का जन्म 27 जुलाई 1960 को मुंबई में हुआ था. इनके पिता का नाम बालासाहेब ठाकरे और माता का नाम मीना ठाकरे था. बता दे शिवसेना पार्टी की स्थापना और हिंदुत्व की छवि को मजबूत बनाने वाले नेता बालासाहेब ठाकरे हैं. मिना ठाकरे के चचेरे भाई का नाम राज ठाकरे है. 2006 में राज ठाकरे शिवसेना से रिश्ते तोड़कर अपनी खुद की पार्टी (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेवा) के नाम से स्वयं की पार्टी का निर्माण करते हैं.

उद्धव ठाकरे का व्यक्तिगत जीवन

उद्धव ठाकरे की पत्नी का नाम रश्मि ठाकरे है. उद्धव ठाकरे और रश्मि ठाकरे कॉलेज के दिनों से एक दूसरे को अच्छे तरीके से जानते थे. एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड और पसंद करते थे. यह दोस्ती आगे जाकर प्यार में बदल गई. दोनों ने 13 दिसंबर 1988 को शादी की. उद्धव ठाकरे और रश्मि ठाकरे के दो बेटे हैं. आदित्य ठाकरे और तेजस ठाकरे आदित्य ठाकरे को पूर्ण रूप से राजनीति में सक्रिय देखा जाता है. उनके दूसरे बेटे तेजस ठाकरे राजनीति में दिलचस्पी नहीं रखते हैं.

उद्धव ठाकरे की शिक्षा

उद्धव ठाकरे की शिक्षा बाल मोहन विद्या मंदिर से हुई है. आगे की पढ़ाई मुंबई यूनिवर्सिटी के अंतर्गत शामिल होने वाले कॉलेज कर जमशेदजी जीजा भाय से आर्ट्स में बीए की डिग्री हासिल किए हैं.

उद्धव ठाकरे की शुरुआती जीवन

उद्धव ठाकरे एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते हैं जो सिर्फ और सिर्फ सत्ता की पावर का केंद्र रहा हो. शुरुआती दिनों में उद्धव ठाकरे को राजनीति में बिल्कुल दिलचस्पी नहीं थी. महाराष्ट्र की राजनीति में उनके पिता श्री बालासाहेब ठाकरे संभालते थे. बालासाहेब ठाकरे की पहचान सिर्फ देश में एक राजनीतिक नेता के रूप में ही नहीं बल्कि कट्टर हिंदूवादी छवि वाले नेता के रूप में उनकी पहचान थी. उद्धव ठाकरे राजनीति से हटकर फोटोग्राफी में अपना करियर बनाना चाहते थे.

वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी का शौक रखते थे. इसमें उनके कार्य की सहना भी होती थी. उनकी फोटोग्राफी में कई सारे अवार्ड भी मिले थे. उनकी फोटोग्राफी की एक बुक भी पब्लिश हुई थी. लेकिन भविष्य में उनको एक राजनेता ही बनना था. अपने पिता के द्वारा बनाई गई शिवसेना पार्टी में वह शामिल हो गए हैं. उद्धव ठाकरे को 2003 में महाबलेश्वर में शिवसेना का एक सम्मेलन हो रहा था. इस दौरान उद्धव ठाकरे को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया. लेकिन उनके कार्यकारी अध्यक्ष बनने से राज ठाकरे नाराज थे. वह खुद को इस पद के दावेदार मानते थे.

2002 में महाराष्ट्र में बीएमसी का चुनाव हुआ था. इसमें पार्टी की जीत हुई थी. इसका श्रेय उद्धव ठाकरे को जाता है. 2003 में उधर ठाकरे शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष घोषित हुए थे. 28 नवंबर 2019 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पदभार संभालते हैं. 29 जून 2022 को महाराष्ट्र विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने से पहले ही वह मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे देते हैं. राजनीति में कदम रखने से पहले वह मराठी समाचार दैनिक हिंदू में जर्नलिस्ट के रूप में कार्य कर चुके हैं.

उद्धव ठाकरे से जुड़ी कुछ खास बातें

महाराष्ट्र के राजनीति में उद्धव ठाकरे की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है. पिता बालासाहेब ठाकरे की मृत्यु के बाद अपनी पार्टी शिवसेना को और पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच में समन्वय बनाए रखने की भूमिका का कार्य उद्धव ठाकरे ने किया था. उद्धव ठाकरे का स्वभाव नम्र रहा है. 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में 63 सीट लाने में शिवसेना पार्टी सफल रही थी. 28 नवंबर साल 2019 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में उद्धव ठाकरे पद संभालते हैं. इस दौरान वह बीजेपी पार्टी से अलग हो जाते हैं. साथी कांग्रेस और एनसीपी से भी अपना रिश्ता बना लेते हैं. वह ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री के पद पर कार्य नहीं कर सके. उद्धव ठाकरे की कुल संपत्ति 127.76 करोड़ रुपए है.

For Feedback - sachindialive@gmail.com