REKHA GUPTA BIOGRAPHY: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई 1974 को हरियाणा के जींद जिले के जुलाना में हुआ था. उनके पिता का नाम जयभगवान है. यह स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में मैनेजर के रूप में कार्य करते हैं. इनके पिता नौकरी के सिलसिले में 1976 में हमेशा के लिए दिल्ली शिफ्ट हो जाते हैं. रेखा की शुरुआती शिक्षा भी दिल्ली में पूरी हुई है. यह दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है.
आगे की पढ़ाई रेखा गुप्ता ने मैनेजमेंट और आर्ट्स में एडवांस डिग्री हासिल की है. 2022 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से एलएलबी की डिग्री पूरी की है. इनको नियम कानून और विधि का अधिक ज्ञान है. जो बाद में उनके राजनीतिक कैरियर में फायदेमंद साबित हुआ. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की परवरिश अनुशासित वातावरण में हुई थी. बचपन से ही वह सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी रखती थी. उनकी विचारधारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से मिलती थी.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर
1992 में अखिल भारतीय विधार्थी परिषद से वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक छात्र संगठन से जुड़ती है. दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्ययन करते समय वह सामाजिक गतिविधियों और एबीवीपी के कार्यक्रमों में काफी सक्रिय के साथ काम करती थी. 1995 और 1996 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की वह सचिव भी बनती हैं और 1996 और 1997 में हुआ है. दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी है. यह सभी प्रकार की उपलब्धियां उनको एक राजनीति में मजबूत छवि बनाने में मददगार साबित हुआ. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 2002 में भारतीय जनता पार्टी को जॉइन करती है.
यहां वह भारतीय जनता युवा मोर्चा में काफी सक्रियता दिखाती हैं. 2003 से 2004 में भारतीय जनता युवा मोर्चा दिल्ली इकाई कि वह सचिव भी रह चुकी है. 2004 से 2006 तक राष्ट्रीय सचिव के रूप में कार्यभार भी संभाल चुकी हैं. इसी दौरान वह सामाजिक संरचना और जमीनी स्तर पर लोगों की आम मतों से वह अवगत होती रही. 2007 में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली के पीतमपुर से पार्षद का चुनाव लड़ी थी. यहां उनकी जीत हासिल हुई थी.
2007 से 2009 तक एमसीडी में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुकी हैं. महिला कल्याण एवं बाल विकास की अध्यक्ष के रूप में वह बच्चों के लिए कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में भूमिका निभा चुकी है. 2009 में दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की महासचिव नियुक्त हुई थी. उसके बाद 2010 में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में उनकी नियुक्ति हो चुकी है.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से जुड़ी खास बातें
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता किसी भी राजनीतिक पावर से तालुकात नहीं रखती हैं वह 2015 और 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से चुनाव लड़ती है इन दोनों सीटों पर उनको हर का सामना करना पड़ता है 2015 में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी से उनका मुकाबला होता है. वंदना कुमारी रेखा गुप्ता को 11,000 वोटों के अंतर से हराती है. 2020 में यह हार का अंतर 3,400 वोटों तक सिमट गया. इतनी बड़ी सफलता के बाद भी रेखा गुप्ता हार को अपने ऊपर हावी नहीं होने देती है. अपने अनुभव का इस्तेमाल आगे के राजनीतिक सफर में करती हैं.
रेखा गुप्ता का मुख्यमंत्री बनने का सफर
रेखा गुप्ता के लिए 2025 का दिल्ली विधानसभा चुनाव उनके राजनीतिक करियर में सबसे प्रभावशाली साल साबित हुआ. वह शालीमार बाग सीट से बीजेपी की पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ती है. आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को 68,200 वोटो के बड़े अंतर से जीत हासिल करती हैं. यह जीत सिर्फ रेखा गुप्ता के लिए ऐतिहासिक नहीं थी बल्कि बीजेपी पार्टी 27 साल बाद दिल्ली में अपना पार्टी बनाने में सफल रहती है.
रेखा गुप्ता 20 फरवरी 2025 को रामलीला मैदान में दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेती है. इस शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे. वो दिल्ली की चौथी मुख्यमंत्री है. इस लिस्ट में पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित, आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री के पद पर कार्य कर चुकी है.
REKHA GUPTA INSTAGRAM ID
https://www.instagram.com/reel/DRhzLm-koE-/?utm_source=ig_web_button_share_sheet