

बॉलीवुड के बादशाह अमिताभ बच्चन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है लेकिन क्या अमिताभ बच्चन ने यह नेम फेम सूरत एक रात में हासिल करी है या फिर उनका कोई गॉडफादर था या फिर उनको सिर्फ किस्मत के भरोसे यह मुकाम हासिल होगा अगर आप इन सभी प्रश्नों का उत्तर जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें. इस आर्टिकल में आप अमिताभ बच्चन की जीवन से जुड़े उन सभी संघर्षों को पढ़ेंगे. जो आपको अपने जीवन में संघर्षों से जुड़ी कुछ चीजों छोटी दिखाई देने लगेंगी.


अमिताभ बच्चन जी का जीवन परिचय!
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जी ने जो उपलब्धियां दी है. वह जब तक यह इंडस्ट्री रहेगी उनका नाम सुनहरे अक्षरों में पढ़ने को मिलेगा क्योंकि उन्होंने अपने आप को हर उसे स्थिति से बाहर निकाला है. जहां एक सामान्य इंसान हर मां जाता है. इस आर्टिकल में आप अमिताभ बच्चन जी के जीवन से जुड़ी छोटी से छोटी बड़ी से बड़ी उपलब्धियां को पढ़ेंगे.


अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ. बताया जाता है कि इनका वश उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से इलाहाबाद रहने के लिए आए थे. इनके पिताजी का नाम हरिवंश राय बच्चन थे. जो की एक बड़े लेखक थे. हरिवंश राय की गिनती भारत भारत के महान लेखकों में की जाती है. अमिताभ बच्चन अपने जीवन में अपने पिताजी को अहमद स्थान देते हैं.


उनका मानना है कि उनका जो भी पहचान मिली उनके पिताजी की बदौलत ही मिली है. इनकी माता जी का नाम तेजी बच्चन था. यह एक कराची के सिख परिवार से ताल्लुक रखती थी. अमिताभ बच्चन के माता-पिता दोनों ही अलग संस्कृति से आते थे. तो ऐसे में अमिताभ बच्चन को अपने माता-पिता से कई प्रकार के संस्कृतियों को सीखने का मौका मिला.
अमिताभ बच्चन का शुरुआती नाम क्या था?
देश को आजादी मिलने से पहले 1942 में अमिताभ बच्चन जन्मे थे तो ऐसे में देश में स्वतंत्रता संग्राम का माहौल था और हरिवंश राय बच्चन उनकी पत्नी स्वतंत्रता संग्राम से प्रभावित थे तो ऐसे में अमिताभ बच्चन के बचपन का नाम इंकलाब जिंदाबाद था.


लेकिन हरिवंश राय के परम मित्र सुमित्रानंदन पंत जी के कहने पर हरिवंश राय बच्चन जी ने नाम बदलकर अमिताभ कर दिया. अमिताभ नाम का मतलब होता है (एक ऐसा प्रकाश जिसका कभी अंत न हो). हरिवंश राय अपनी कविताओं में एक छोटा नाम (बच्चन) का प्रयोग करते थे. इसके बाद अमिताभ भी आगे बच्चन नाम का प्रयोग करने लगे थे.
अमिताभ बच्चन की शिक्षा!
अमिताभ बच्चन की शुरुआती पढ़ाई इलाहाबाद से संपन्न हुई थी बाद में अमिताभ नैनीताल के एक बोर्डिंग स्कूल में चले गए. अमिताभ बच्चन पढ़ाई में बहुत अच्छे थे. उनका विज्ञान विषय की तरफ गहरा रुचि रहा. जिसके कारण वह बड़े होकर वैज्ञानिक बनना चाहते थे. स्कूली दिनों में अमिताभ बच्चन हर एक प्रतियोगिता में भाग लेते थे और स्कूल में कराए जाने वाले नाटकों में वह कलाकार की भूमिका निभाते थे जिससे उनके अंदर उन्हें एक कलाकार होने की प्रतिभा का पता चला.


अमिताभ बच्चन की संघर्ष की कहानी!
अमिताभ बच्चन की पढ़ाई पूरी होने के बाद वह नौकरी की तलाश में दिल्ली आए लेकिन उनका मन मुताबिक काम नहीं मिला फिर उसके बाद वह मुंबई आए अपनी किस्मत आजमाने. अगर वह मुंबई नहीं आते तो आज हमारे सामने हमारे बीच बॉलीवुड और सदी के महानायक नहीं होते.


ऑल इंडिया रेडियो ने अमिताभ बच्चन को रिसेट किया था!
अमिताभ बच्चन कोलकाता में ऑल इंडिया रेडियो के लिए इंटरव्यू देने गए थे लेकिन आवाज भारी होने के चलते यहां से रिजेक्ट कर दिया गया.
अमिताभ ने सड़कों पर गुजारी थी कई रातें!
अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया है कि जब वह मुंबई आए थे तो उनके पास कोई काम नहीं था पैसे नहीं होने के कारण उन्होंने कई रातें मरीन ड्राइव के किनारे गुजारी थी. 1969 मैं उनको फिल्म (सात हिंदुस्तानी) में काम करने का मौका मिला. इसके बाद भी उनकी किस्मत नहीं बदली. उनको लगातार स्ट्रगल करना पड़ रहा था. धीरे-धीरे अमिताभ को फिल्मों में काम मिल नहीं रहा था. उनके पास खुद का खर्चा चलाने तक के पैसे नहीं होते थे.


खुद से उठने लगा था भरोसा!
अमिताभ बच्चन के 1969 से 1973 तक 12 फिल्में फ्लॉप हो चुकी थी. वह खुद के किस्मत पर शक करने लगे थथ. और वह अपने आप को मनहूस मानने लगे थे. 1973 में अमिताभ ने जंजीर मूवी की. यह फिल्म हिट रही जिसके बाद अमिताभ की किस्मत बदलने लगी.


अमिताभ बच्चन कुली मूवी की शूटिंग कर रहे थे. एक फाइट सीन शूट करते वक्त उनके सीने में गंभीर चोट आई थी. जिसके बाद वह कोमा में चले गए थे. लेकिन अमिताभ बच्चन को भारत मैं ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी बहुत पसंद किया जाता है. ऐसे में पूरे देश में उनके लिए दुआ और प्रार्थना की थी. कि वह जल्द ठीक हो जाए और इन प्रार्थनाओं के कारण ही अमिताभ दोबारा कम पर लौट सके.


अमिताभ बच्चन का राजनीति करियर!
बॉलीवुड के बादशाह सिर्फ फिल्मों में ही नहीं उन्होंने राजनीति में भी अपना किस्मत अजमाया. 1984 में फिल्मों से ब्रेक के लिये. राजीव गांधी से अमिताभ बच्चन के रिश्ते बहुत अच्छे थे. ऐसे में राजीव गाँधी ने आठवीं लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद की सीट पर चुनाव लड़ने के लिए अमिताभ बच्चन को चुने थे. अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बहुगुणा को हर दिए थे. लेकिन उनका राजनीति सफर लंबा नहीं रहा. उन्होंने राजनीति की दुनिया से अलविदा कह दिया. 3 साल बाद उन्होंने सांसद पद से त्यागपत्र दे दिया. फिर उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख किया.


1988 में अमिताभ ने शंहशाह मूवी से फिल्मी करियर की शुरुआत करते हैं. यह मूवी हिट रहती है. लेकिन कहीं ना कहीं उनको बॉलीवुड में जगह बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था.
2000 में अमिताभ ने मोहब्बतें मूवी की. फिल्म सक्सेसफुल रही. अमिताभ बच्चन के करियर को ट्रैक मिला. उसके बाद अमिताभ बच्चन ने (कौन बनेगा करोड़पति) शो को होस्ट करने लगे. अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति का सिर्फ एक सीजन होस्ट नहीं किया है. उसके बाद के जितने भी सीजंस रहे हैं वह सभी अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया है.अमिताभ बच्चन को एंग्री यंग मैन, बॉलीवुड के बादशाह शहंशाह सदी के महानायक इन चर्चित नाम से जाना जाता है.


अमिताभ बच्चन की हिट फिल्में!
अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड जगत को एक से बढ़कर एक फिल्म में दी है. जिसको शब्दों में लिख पाना मुश्किल है. लेकिन उनकी कुछ फिल्में यादगार है. जो हर दशक में हर जनरेशन के लोग देखना पसंद करते है. जैसे साथ हिंदुस्तानी, आनंद, त्रिशूल, भूतनाथ, शराबी, कुली, मुकद्दर का सिकंदर, लावारिस, सिलसिला, कालिया, अमर अकबर एंथोनी, दीवार, शोले, चुपके चुपके, मोहब्बतें, यह सब उनकी यादगार फिल्में है, जो हर एक पीढ़ी देखना पसंद करती है.


अमिताभ बच्चन की फैमिली बैकग्राउंड!
अमिताभ बच्चन की शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन से हुई है. अमिताभ बच्चन जया के दो बच्चे हैं. बेटी का नाम श्वेता बच्चन नंदा है. बेटे का नाम अभिषेक बच्चन है. अभिषेक बच्चन की शादी विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय से हुई है. इन दोनों की एक बेटी आराध्या बच्चन है. ये फैमिली किसी न किसी बातों की वजह से चर्चाओं का हिस्सा बनी रहती है.


AMITABH BACHCHAN INSTAGRAM ID
https://www.instagram.com/reel/DKrc_wMJd32/?igsh=cGoyeTkyYWIza2Jq